facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

SBI पेंशन फंड का और 20 फीसदी लेगा स्टेट बैंक

Advertisement

एसबीआई 229.52 करोड़ रुपये में एसबीआई कैप्स से 20% हिस्सेदारी खरीदेगा

Last Updated- December 05, 2023 | 11:09 PM IST
SBI

भारतीय स्टेट बैंक SBI पेंशन फंड की अतिरिक्त 20 फीसदी हिस्सेदारी का अधिग्रहण SBI कैप्स से 229.52 करोड़ रुपये में करेगा और अपनी हिस्सेदारी 80 फीसदी पर पहुंचा देगा।

भारतीय स्टेट बैंक ने एक्सचेंजों को भेजी सूचना में कहा, SBI ने SBI पेंशन फंड्स प्राइवेट लिमिटेड की 20 फीसदी हिस्सदारी का अधिग्रहण SBI कैप्स से करने का प्रस्ताव किया है।

SBI कैप्स, SBI की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक है। इस संबंध में सभी नियामकीय मंजूरी हासिल हो चुकी है।

स्टेट बैंक ने कहा, ‘इस लेनदेन का मकसद बेहतर प्रबंधन है। नकदी में होने वाला यह अधिग्रहण 15 दिसंबर, 2023 तक पूरा होगा।’स्टेट बैंक ने कहा कि यह सौदा मेसर्स डेलॉयट टॉचे तोमात्सु इंडिया के मूल्यांकन रिपोर्ट पर आधारित है। मौजूदा समय में SBI के पास पेंशन फंड की 60 फीसदी हिस्सेदारी है।

SBI और SBI फंड्स मैनेजमेंट लिमिटेड SBI पेंशन फंड के प्रायोजक होंगे। SBI व अमुंडी के 62.53 फीसदी व 36.73 फीसदी हिस्सेदारी वाले संयुक्त उद्यम SBI फंड्स मैनेजमेंट लिमिटेड के पास SBI पीएफ की 20 फीसदी हिस्सेदारी है।

बैंक ने कहा कि आरबीआई और पीएफआरडीए ने अपनी-अपनी मंजूरी दे दी है। SBI पीएफ का गठन दिसंबर 2007 में हुआ था और उसे नैशनल पेंशन सिस्टम के तहत पेंशन कोष के प्रबंधन की खातिर पेंशन फंड मैनेजर नियुक्त किया गया है।

Advertisement
First Published - December 5, 2023 | 11:09 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement