facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

UPI लेनदेन की अग्रणी फर्म बनना चाह रही सुपर डॉट मनी

Advertisement

कंपनी ने इस साल जून में अपना बीटा संस्करण शुरू किया था और वह अब तक लगभग एक करोड़ लेनदेन प्रोसेस कर चुकी है।

Last Updated- August 28, 2024 | 10:49 PM IST
Big relief to UPI Lite users, now they can transfer money directly from wallet to bank account UPI Lite यूजर्स को बड़ी राहत, अब वॉलट से सीधे बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर सकेंगे पैसा

फ्लिपकार्ट के निवेश वाली फिनटेक कंपनी सुपर डॉट मनी इस साल के अंत तक यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) पर शीर्ष पांच कंपनियों में शामिल होने का लक्ष्य बना रही है। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। कंपनी ने इस साल जून में अपना बीटा संस्करण शुरू किया था और वह अब तक लगभग एक करोड़ लेनदेन प्रोसेस कर चुकी है।

सुपर डॉट मनी के संस्थापक और मुख्य कार्य अधिकारी प्रकाश सिकारिया ने कहा, ‘इस साल के अंत तक हमारा 10 करोड़ लेनदेन का लक्ष्य है। हमारे पास पहले से ही ऐसे करीब 10 लाख उपयोगकर्ता हैं, जो अभी करीब पांच लाख लेनदेन कर रहे हैं। योजना यह है कि हम इसे दिसंबर तक 30 लाख से ज्यादा कैसे बढ़ा सकते हैं। हम साल के अंत तक शीर्ष पांच में शामिल होना चाहते हैं।’

सिकारिया का यह आत्मविश्वास इस बात से दिख रहा है कि बीटा चरण में होने के बावजूद उनके 10 लाख उपयोगकर्ता हैं। उन्होंने कहा, ‘आगे चलकर पता चलेगा कि उपयोगकर्ताओं के लिए कैश बैक के अलावा अनुभव कैसा रहेगा। बिना किसी मार्केटिंग गतिविधि के हमारे पास दस लाख उपयोगकर्ता हैं। हमारी योजना यह है कि अपने प्रत्येक उपयोगकर्ता को क्रेडिट योजना बेची जाए।’

नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के आंकड़ों के अनुसार देश की रियल-टाइम भुगतान प्रणाली यूपीआई में पांचवें सबसे बड़े भागीदार ऐक्सिस बैंक ने जुलाई में लगभग 10.86 करोड़ लेनदेन को अंजाम दिया। सिकारिया का मानना है कि शीर्ष तीन को छोड़कर करीब चार से पांच कंपनियां चालू कैलेंडर वर्ष के आखिर तक लगभग 100 करोड़ लेनदेन प्रोसेस करेंगी।

सुपर डॉट मनी की शुरुआती पेशकश में यूपीआई से जुड़ा रुपे कार्ड शामिल है। कंपनी अगले तीन महीनों में सावधि जमा, गैर-जमानती ऋण तथा क्रेडिट कार्ड और छोटे व्यक्तिगत ऋण जैसी अन्य वित्तीय योजनाएं पेश करने पर विचार कर रही है।

Advertisement
First Published - August 28, 2024 | 10:49 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement