facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Tata Group के वित्तीय सेवा कारोबार में भारी मुनाफा, कंपनी शेयर बाजार में लिस्टिंग पर कर रही विचार

Advertisement

सामान्य बीमा कंपनी में टाटा संस के पास 74 प्रतिशत और जीवन बीमा कंपनी में 51 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

Last Updated- September 09, 2024 | 6:39 AM IST

टाटा समूह के गैर-सूचीबद्ध वित्तीय सेवा कारोबारों में इस वर्ष भारी मुनाफा दर्ज किया गया है। समूह के वित्तीय सेवा कारोबार Tata Capital ने 13,309 करोड़ रुपये के राजस्व पर 2,492 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया है। मार्च 2024 को समाप्त हुए वित्त वर्ष के लिए टाटा संस की वार्षिक रिपोर्ट से यह जानकारी मिली है।

बीमा क्षेत्र के दो संयुक्त उपक्रमों में -टाटा एआईए जनरल इंश्योरेंस ने 685 करोड़ रुपये और टाटा एआईए लाइफ इंश्योरेंस ने 1,313.84 करोड़ रुपये का मुनाफा हासिल किया है। सामान्य बीमा कंपनी में टाटा संस के पास 74 प्रतिशत और जीवन बीमा कंपनी में 51 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

सामान्य बीमा कंपनी ने वित्त वर्ष 2024 में 15,422.56 करोड़ रुपये का कुल कारोबार दर्ज किया है, जबकि जीवन बीमा संयुक्त उद्यम में 25,691 करोड़ रुपये का कारोबार दर्ज किया गया है।

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा टाटा कैपिटल को एनबीएफसी की ऊपरी स्तर वाली कंपनी के रूप में वर्गीकृत करने के बाद टाटा समूह फिलहाल कंपनी को शेयर बाजार में सूचीबद्ध करने पर विचार कर रहा है।

Advertisement
First Published - September 9, 2024 | 6:39 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement