facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Canara Bank के नेतृत्व में मुंबई मेट्रो वन के ₹1,226 करोड़ के NPA की नीलामी के लिए निविदा आमंत्रित

Advertisement

28 नवंबर को स्विस चैलेंज नीलामी में 1,063 करोड़ रुपये के आरक्षित मूल्य पर होगी नीलामी; रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर और एमएमआरडीए का संयुक्त स्वामित्व

Last Updated- November 01, 2024 | 9:24 PM IST
Canara Bank

केनरा बैंक के नेतृत्व वाला बैंकों का समूह मुंबई मेट्रो वन प्राइवेट लिमिटेड (एमएमओपीएल) के 1,226.13 करोड़ रुपये के गैर निष्पादित ऋण की बिक्री के लिए 28 नवंबर को होने वाले स्विस चैलेंज के लिए निविदा आमंत्रित कर रहा है। इस स्पेशल पर्पज व्हीकल (एसपीवी) का संयुक्त स्वामित्व रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर और मुंबई मेट्रोपोलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी (एमएमआरडीए) के पास है।

ऋणदाताओं ने इस ऋण के लिए 1,063 करोड़ रुपये का आरक्षित मूल्य तय किया है। यह मूल्य मिलने वाली एंकर नीलामी पर आधारित है और इससे 86 फीसदी ऋण की वसूली होनी है। ऋण प्राप्त करने में रुचि रखने वाली संस्थाओं के लिए निविदा का आरक्षित मूल्य ऋण के 5 फीसदी से अधिक और पूर्ण नकद आधार पर होना चाहिए।

अनिल अंबानी के नेतृत्व वाले रिलायंस समूह के हिस्से रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर के पास एमएमओपीएल में 74 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी है और शेष 26 फीसदी हिस्सेदारी एमएमआरडीए के पास है। एमएमआरडीए महाराष्ट्र सरकार का निकाय है। इस पर मुंबई मेट्रोपोलिटन क्षेत्र में दीर्घावधि योजना और रणनीतिक परियोजनाओं को लागू करने के लिए अलावा क्षेत्र में आधारभूत ढांचे के लिए ऋण मुहैया कराने की जिम्मेदारी है।

एमएमओपीएल वर्सोवा-अंधेरी-घाटकोपर गलियारे को मेट्रो रेल सेवा से जोड़ता है। यह देश में पहली सार्वजनिक और निजी सहभागिता पर आधारित परियोजना है। एमएमओपीएल की जिम्मेदारी सड़क के ऊपर बिछाई गई यानी एलीवेटेड 12 किलोमीटर लंबे मेट्रो मार्ग के डिजाइन, वित्त मुहैया कराने, निर्माण, संचालन और रखरखाव की है। मेट्रो के इस रूट पर 12 स्टेशन हैं। एमएमओपीएल को ऋण मुहैया कराने वाले बैंकों के समूह में भारतीय स्टेट बैंक, इंडियन बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र और आईडीबीआई बैंक शामिल हैं।

इस मेट्रो परियोजना को घरेलू ऋणदाताओं के अलावा इंडियन इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनैंस कंपनी (यूके) ने भी धन मुहैया कराया है जिसने बाह्य वाणिज्यिक उधारी के जरिये सावधि ऋण दिया है। हालांकि सावधि ऋण उस उधारी का हिस्सा नहीं है जिसे घरेलू ऋणदाता बेचने की कोशिश कर रहे हैं। इन ऋणों की बिक्री के लिए आईडीबीआई कैपिटल मार्केट्स ऐंड सिक्यूरिटीज को प्रक्रिया परामर्शदाता नियुक्त किया गया है।

Advertisement
First Published - November 1, 2024 | 9:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement