facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

स्पंदन स्फूर्ति के मुख्य कार्य अधिकारी ने दिया इस्तीफा

Advertisement

स्पंदन स्फूर्ति की रेटिंग में 31 दिसंबर, 2024 तक 36 फीसदी के पूंजी पर्याप्तता अनुपात और 2.5 गुना की गियरिंग के साथ सहज पूंजीकरण प्रोफाइल शामिल है।

Last Updated- April 23, 2025 | 11:29 PM IST
Lending from banks to NBFCs slowed down, service and vehicle loans also affected बैंकों से एनबीएफसी को ऋण हुआ सुस्त, सेवा और वाहन ऋण पर भी असर
प्रतीकात्मक तस्वीर

स्पंदन स्फूर्ति फाइनैंशियल लिमिटेड (एसएसएफएल) के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्य अधिकारी शलभ सक्सेना ने तत्काल प्रभाव से अपना इस्तीफा दिया है। फिलहाल घाटे में चल रही यह गैर-बैंकिंग वित्त कंपनी, जो सूक्ष्म वित्त संस्थान के रूप में काम करती है, सूक्ष्म वित्त के दबावों से जूझ रही है। कंपनी के बोर्ड ने मौजूदा अध्यक्ष और मुख्य वित्त अधिकारी आशिष कुमार दमानी को 23 अप्रैल से ही अंतरिम मुख्य कार्य अधिकारी नियुक्त किया है।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी में कंपनी ने कहा कि वह नेतृत्व में निर्बाध परिवर्तन के लिए प्रतिबद्ध है। बुधवार को बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में कंपनी का शेयर छह फीसदी लुढ़ककर 305.2 रुपये पर बंद हुआ। दामानी 19 मार्च, 2022 से कंपनी में मुख्य वित्त अधिकारी हैं। उससे पहले वह विभिन्न भूमिकाओं में भारत फाइनैंशियल इन्क्लूशन लिमिटेड में कार्यरत थे, जिसका बाद में इंडसइंड बैंक में विलय हो गया।

सक्सेना ने अपने इस्तीफे में कहा है कि वे स्पंदन के साथ बीते तीन वर्षों से अधिक समय से है। इस दौरान वह कंपनी के बाहर अवसरों की तलाश के बारे में सोचते रहे हैं और उनका मानना है कि अब समय आ गया है। उन्होंने कहा कि इसलिए मैं अपने नोटिस अवधि के दौरान सुचारू परिवर्तन का भरोसा देते हुए अपने वर्तमान पद से हटना चाहता हूं।

इस महीने की शुरुआत में केयर रेटिंग्स ने स्पंदन स्फूर्ति की दीर्घकालिक बैंक रेटिंग ए की पुष्टि की थी। स्पंदन स्फूर्ति की रेटिंग में 31 दिसंबर, 2024 तक 36 फीसदी के पूंजी पर्याप्तता अनुपात और 2.5 गुना की गियरिंग के साथ सहज पूंजीकरण प्रोफाइल शामिल है। इसके अलावा, स्पंदन ने 750 करोड़ रुपये जुटाने के लिए अपने बोर्ड और शेयरधारकों से मंजूरी मांगी है। मगर कंपनी ने अभी तक विवरण और समयसीमा को अंतिम रूप नहीं दिया है।

Advertisement
First Published - April 23, 2025 | 11:29 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement