facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

देश के टॉप बैंकों के CEO की सैलरी इतनी है…जानिए कौन सबसे ज्यादा कमाता है?

Advertisement

बैंकों के सीईओ के मामले में एक्सिस बैंक के अमिताभ चौधरी 9.75 करोड़ रुपये के भुगतान के साथ दूसरे स्थान पर रहे।

Last Updated- August 06, 2023 | 6:04 PM IST
indian currency

एचडीएफसी बैंक (HDFC bank) के शशिधर जगदीशन 10.55 करोड़ रुपये के कुल भुगतान के साथ बीते वित्त वर्ष (2022-23) में सर्वाधिक भुगतान पाने वाले किसी बैंक के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) के तौर पर उभरे हैं।

वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, जगदीशन के सहकर्मी और एचडीएफसी बैंक के उप प्रबंध निदेशक (एमडी) कैजाद भरूचा को बीते वित्त वर्ष में 10 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया, जो संभवत: देश में सबसे ज्यादा भुगतान पाने वाले दूसरे बैंककर्मी हैं।

एक्सिस बैंक के अमिताभ चौधरी दूसरे स्थान पर

बैंकों के सीईओ के मामले में एक्सिस बैंक के अमिताभ चौधरी (Axis Bank  CEO) 9.75 करोड़ रुपये के भुगतान के साथ दूसरे स्थान पर रहे। उनके बाद आईसीआईसीआई बैंक के संदीप बख्शी को 9.60 करोड़ रुपये का भुगतान हुआ।

कोटक महिंद्रा बैंक में लगभग 26 प्रतिशत हिस्सेदारी वाले उदय कोटक ने कोविड-19 महामारी के बाद से पारिश्रमिक के तौर पर एक रुपये का सांकेतिक वेतन लेने का फैसला वित्त वर्ष 2022-23 में भी जारी रखा।

ऐसे समय में जब बैंकिंग क्षेत्र नौकरी छोड़ने की समस्या से जूझ रहा है, कोटक महिंद्रा बैंक पारिश्रमिक बढ़ाने के लिए आगे आया और प्रबंधकीय कार्यबल को छोड़कर कर्मचारियों के औसत पारिश्रमिक में 16.97 प्रतिशत की वृद्धि की।

आईसीआईसीआई बैंक के कर्मचारियों के वेतन में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। दूसरी ओर एक्सिस बैंक में यह आंकड़ा 7.6 प्रतिशत रहा। एचडीएफसी बैंक ने औसतन 2.51 प्रतिशत वेतन वृद्धि की।

दिलचस्प बात यह है कि फेडरल बैंक में औसत वेतन वृद्धि केवल 2.67 प्रतिशत रही, इसके वावजूद वहां नौकरी छोड़ने की दर सबसे कम है।

Advertisement
First Published - August 6, 2023 | 6:04 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement