facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

कॉरपोरेट बॉन्ड निर्गमों में 15-20 फीसदी वृद्धि के आसार, नवंबर में भी रहेगी तेजी

Advertisement

प्राइम डेटाबेस के आंकड़े के अनुसार, चालू वित्त वर्ष में कंपनियों और बैंकों ने अक्टूबर 2023 तक 5.3 लाख करोड़ रुपये जुटाए

Last Updated- November 08, 2023 | 10:39 PM IST
Bonds
Representative Image

चालू वित्त वर्ष के दौरान अक्टूबर तक कॉरपोरेट बॉन्ड निर्गमों में पिछले वित्त वर्ष की समान अव​धि के मुकाबले 45 प्रतिशत तक की तेजी आई है। बाजार को यह तेजी बरकरार रहने का अनुमान है और पूरे चालू वित्त वर्ष के लिए कॉरपोरेट बॉन्ड निर्गम में पिछले साल की तुलना में न्यूनतम 15-20 प्रतिशत तेजी दर्ज की जा सकती है।

प्राइम डेटाबेस के आंकड़े के अनुसार, चालू वित्त वर्ष में कंपनियों और बैंकों ने अक्टूबर 2023 तक 5.3 लाख करोड़ रुपये जुटाए, जबकि इससे अक्टूबर, 2022 तक यह आंकड़ा 3.7 लाख करोड़ रुपये था।

जेएम फाइनैं​शियल के प्रबंध निदेशक अजय मंगलूनिया ने कहा, ‘चूंकि तरलता को लेकर हालात सख्त बने हुए हैं और कॉरपोरेट बॉन्डों पर दरें कम हैं, इसलिए हम ज्यादा तादाद में लोगों को कॉरपोरेट बॉन्ड बाजार की तरफ रुख करते देख रहे हैं। हम देख सकते हैं कि रिलायंस बाजार से 20,000 करोड़ रुपये की उधारी के लिए आगे आई है, जो पिछले 2-5 साल में बाजार में देखने को नहीं मिला था। हम इस साल कॉरपोरेट बॉन्ड निर्गम में कम से कम 15-20 प्रतिशत तेजी देख सकते हैं।’

एएए रेटिंग के कॉरपोरेट बॉन्डों पर प्रतिफल सभी समय अव​धियों में नवंबर के पहले सप्ताह में 7 आधार अंक तक घट गया था।

Also read: Closing Bell: शेयर बाजार फ्लैट, Sensex 33 अंक चढ़ा, Nifty 19,450 के नीचे

इस बीच, इन विकल्पों से उधारी की बढ़ती लागत की वजह से कॉरपोरेट बॉन्डों के जरिये कोष उगाही अक्टूबर में 40 प्रतिशत तक घट गई थी। निवेशकों ने अनि​श्चितता की वजह से कॉरपोरेट बॉन्ड बाजार पर बड़े दांव लगाने से परहेज किया और सरकारी बॉन्ड बाजार की ओर रुख किया।

चालू वित्त वर्ष में बॉन्ड निर्गमों में तेजी की मुख्य वजह थी विलय से पहले जून ​तक एचडीएफसी द्वारा बड़ी उधारी। इससे बॉन्ड बाजार में उत्साह पैदा हुआ जो अगले कई महीनों तक बना रहा। बढ़ते अमेरिकी ट्रेजरी प्रतिफल की वजह से जुलाई में बाजार में कमजोरी के बावजूद, तरलता समाप्त होने पर बाजार में फिर से तेजी आई।

बाजार को नवंबर में करीब 50,000-60,000 करोड़ रुपये के बॉन्ड जारी होने का अनुमान है। एसबीआई, रिलायंस, टाइटन और एलऐंडटी समेत कई बड़ी कंपनियां बॉन्ड जारी करने की योजना बना रही हैं, जिससे बाजार में और मजबूती आने का संकेत मिलता है।

Advertisement
First Published - November 8, 2023 | 10:39 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement