facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

‘बीमा वाहक‌’ की अवधारणा पर हो रहा विचार

Advertisement
Last Updated- December 22, 2022 | 11:09 PM IST

देश में ऐसे लोगों की बड़ी तादाद है जो वित्तीय मदद और बीमा की सुविधाओं से वंचित हैं। इसे ध्यान में रखते हुए इस क्षेत्र में कई तरह के बदलाव लाए जाने की जरूरत पर जोर दिया जा रहा है। भारतीय बीमा नियामक विकास प्रा​धिकरण (आईआरडीएआई) के सदस्य (वित्त एवं निवेश) राकेश जोशी का कहना है कि मौजूदा समय में ज्यादातर बीमा कंपनियां देशव्यापी उप​स्थिति बना चुकी हैं और इस वजह से यह जरूरी हो गया है कि उधारी में गैर-बैंकों और सूक्ष्म वित्त संस्थानों के समान वि​शिष्ट क्षेत्रों की जरूरतें पूरी करने वाली कंपनियों को बढ़ावा दिया जाए।

बिज़नेस स्टैंडर्ड बीएफएसआई इनसाइट समिट में जोशी ने कहा, ‘मौजूदा समय में हमारी ज्यादातर बीमा कंपनियां राष्ट्रीय स्तर पर परिचालन कर रही हैं। यह वास्तव में ​विवि​धता पर आधारित परिचालन है जिसमें उसी तरह से वि​शिष्ट क्षेत्रों की जरूरतें पूरी की जाती हैं, जैसा कि उधारी क्षेत्र में हमारे पास एनबीएफसी और सूक्ष्म ऋण संस्थान हैं।’ उन्होंने कहा, ‘वि​शिष्ट कंपनियों के लिए पूंजी जरूरत उतनी ज्यादा नहीं हो सकती है, जितनी कि उनकी राष्ट्रीय महत्त्वाकांक्षाएं हैं। इन वि​शिष्ट कंपनियों को सक्षम बनाकर उन इलाकों में पैठ बढ़ाने में मदद मिल सकती है, जिन पर बड़ी कंपनियों द्वारा ज्यादा ध्यान नहीं दिया गया हो।’ जोशी के अनुसार, बीमा क्षेत्र का विकास आबादी के सभी वर्गों तक पहुंच बनाए बगैर संपूर्ण नहीं है।

इन्हें अलग कर और उच्च आय वर्ग पर ध्यान देने से विकास के उद्देश्य दीर्घाव​धि में कमजोर पड़ जाएंगे। भारत में बीमा सुरक्षा के मामले में 83 प्रतिशत के साथ बड़ी कमी है। इसके अलावा, सड़कों पर दौड़ रहे 50 प्रतिशत वाहन बगैर बीमा के हैं। संप​त्ति बीमा का कवरेज मामूली है। एमएसएमई को पर्याप्त तौर पर बीमा के दायरे में शामिल नहीं किया गया है।
जोशी ने कहा, ‘बीमा सुरक्षा के इस बड़े अंतर को पाटने की जरूरत होगी, क्योंकि हमें सभी के लिए बीमा के लक्ष्य के साथ ‘इंडिया@100’ के अपने विजन की दिशा में प्रगति करनी होगी, जिसमें हरेक नागरिक के लिए पर्याप्त बीमा कवर होना चाहिए।’

बीमा बल बढ़ाने के प्रयास में नियामक ‘बीमा वाहक’ की अवधारणा पर विचार कर रहा है, जिसमें प्रत्येक ग्राम पंचायत में बीमा वाहक होगा, जिसे सामान्य, पैरामीट्रिक तथा अन्य बीमा योजनाएं बेचने का काम दिया जाएगा। वहीं बीमा विस्तार में हेल्थ, प्रॉपर्टी, लाइफ और पर्सनल एक्सीडेंट को शामिल किया गया है। बीमा के साथ दिए जाने वाले ये उत्पाद बीमित रा​शि में ही खरीदे जा सकेंगे।

जोशी के अनुसार, बीमा उद्योग ने वित्त वर्ष 2022 के दौरान 29 करोड़ से ज्यादा लोगों को कवर किया। अन्य 50 करोड़ लोगों को सरकारी कार्यक्रम आयुष्मान भारत के तहत शामिल किया गया था। इसके अलावा, करीब 14 करोड़ लोगों को ईएसआईसी, और सीजीएचएस जैसी सामाजिक बीमा योजनाओं के तहत शामिल किए जाने का अनुमान है। जोशी ने कहा, ‘आज हम सबसे बड़ा 10वां बीमा बाजार हैं और दुनिया में तेजी से बढ़ रहे बाजारों में से एक हैं। वर्ष 2032 तक भारत छठा सबसे बड़ा बीमा बाजार बन सकता है। इसके अलावा जर्मनी, कनाडा, इटली और द​क्षिण कोरिया भी प्रमुख बीमा बाजार हैं। यह वृद्धि मजबूत अर्थव्यवस्था की उम्मीद, बढ़ती खर्च योग्य आय, युवा आबादी और जागरूकता, डिजिटल पहुंच में तेजी पर आधारित है।

Advertisement
First Published - December 22, 2022 | 11:02 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement