facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

नियोक्ता के वाहन से जाने वाले कर्मियों का थर्ड पार्टी बीमा जरूरी

Advertisement

नियोक्ता के वाहन में दुर्घटना के मामले में कर्मचारी भी बीमा का लाभ उठा सकेंगे

Last Updated- October 19, 2023 | 10:50 PM IST
Insurance

भारतीय बीमा नियामक व विकास प्राधिकरण (IRDAI) ने बीमा कंपनियों से कहा कि वे वाहन बीमा में अनिवार्य रूप से तीसरे पक्ष की पॉलिसी (टीपी) में अनिवार्य रूप से इनबिल्ट सुविधा मुहैया कराए। इससे नियोक्ता के वाहन में यात्रा करने वाले कर्मचारियों को बीमा की सुविधा प्राप्त होगी।

बीमा नियामक ने साफ किया कि अगला फैसला आने तक भारतीय मोटर शुल्क के आईएमटी-29 के तहत तीसरे पक्ष को बीमा मुहैया कराए जाने पर ऐसे वाहनों से निजी कार पॉलिसी जारी करने पर कोई अतिरिक्त प्रीमियम वसूला नहीं जाएगा।

IRDAI ने कहा कि निजी कार पैकेज के तहत वाहन की तीसरे पक्ष की देनदारी के सेक्शन या बंडल पॉलिसियों और अनिवार्य वाहन तीसरे पक्ष देनदारी वाली स्टैंडअलोन पॉलिसियां जारी करने के दौरान इनबिल्ट बीमा मुहैया करवाया जाएगा।

Also Read: गैर जीवन बीमा उद्योग ने 2036-37 तक 14-15% की सालाना वृद्धि का अनुमान लगाया

अदालत के आदेश के मद्देनजर बीमा नियामक ने यह फैसला किया है। दरअसल, मद्रास उच्च न्यायालय ने बीमा नियामक को आईएमटी-29 में कर्मचारियों के लिए इनबिल्ट बीमा अनिवार्य करने का आदेश दिया था।

न्यायालय को यह जानकारी मिली थी कि कर्मचारियों को नियोक्ताओं के निजी वाहनों में यात्रा करने के दौरान दुर्घटना का शिकार होने और घायल होने या असामयिक मौत होने पर बीमा का दावा हासिल करने में बेहद खराब अनुभवों से गुजरना पड़ा था।

ऐसे में परिवार के अकेले कमाने वाले सदस्य को खोने या घायल होने पर दावा करने वाले को अंतहीन कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। भारतीय वाहन टैरिफ 2002 की धारा 7 का खंड 7 नियोक्ता के निजी वाहन से कर्मचारियों को लेकर जाने के दौरान दुर्घटनाग्रस्त होने की स्थिति से संबंधित है।

Also Read: विदेश जाने से पहले वहां की स्वास्थ्य देखभाल लागत के अनुरूप बीमा करें

इस धारा के अनुसार ऐसे कर्मचारियों और वेतनभोगी चालक जो भी लागू हो, उसकी जिम्मेदारी है।

Advertisement
First Published - October 19, 2023 | 10:50 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement