facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

FM Sitharaman के इस जवाब से छूट गई लोगों की हंसी, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

Advertisement

यह वीडियो 14 मई को मुंबई में 'Viksit Bharat 2047 - Vision for Indian Financial Markets' विषय पर आयोजित बीएसई कार्यक्रम का हिस्सा है।

Last Updated- May 17, 2024 | 12:44 PM IST
Nirmala Sitharaman
Finance Minister Nirmala Sitharaman

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को भारत में भारी कर व्यवस्था के संबंध में एक स्टॉकब्रोकर के कठिन सवालों का सामना करना पड़ा। स्टॉक मार्केट ब्रोकर का सीतारमण से सवालों का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से एक स्टॉक ब्रोकर ने सवाल पूछा, ‘मैं सब कुछ इन्वेस्ट कर रहा हूं, रिस्क ले रहा हूं, और भारत सरकार मेरा पूरा प्रॉफिट ले रही है। सरकार मेरी स्लीपिंग पार्टनर (वो पार्टनर जो फर्म में कैपिटल का योगदान तो देता है, लेकिन बिजनेस के मैनेजमेंट में भाग नहीं लेता) बन गई है और मैं अपने फाइनेंस के साथ वर्किंग पार्टनर हूं। इस पर आपका क्या सोचना है।’

दरअसल, मुंबई के एक ब्रोकर ने वित्त मंत्री से सवाल किया था कि निवेशक बाजार में अपना पैसा निवेश करके एक बड़ा जोखिम उठाता है और अगर उसकी कुछ कमाई होती है तो सरकार भारी-भरकम टैक्स लगाकर सारे पैसे वसूल लेती है। ब्रोकर ने कहा कि जीएसटी (GST), आईजीएसटी (IGST), स्टांप ड्यूटी (stamp duty), एसटीटी, लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन टैक्स… इस तरह भारत सरकार ब्रोकर से ज्यादा पैसा कमा लेती है। इस बात पर लोग जोर-जोर से तालियां बजाने लगे, और वित्त मंत्री भी हंसती दिखीं। ब्रोकर ने कहा, “मैं सबकुछ निवेश कर रहा हूं, मैं बहुत ज्यादा रिस्क ले रहा हूं… और भारत सरकार मेरा पूरा प्रॉफिट ले जा रही है।” उसने आगे कहा कि सरकार मेरी स्लीपिंग पार्टनर बन गई है और मैं अपने फाइनेंस के साथ वर्किंग पार्टनर हूं। ब्रोकर ने सीतारमण से इस पर उनकी राय पूछी।

यह भी पढ़ें: सरकारी बैंकों की ऋण वृद्धि सुस्त, प्राइवेट बैंकों का लोन ग्रोथ 16 फीसदी से ज्यादा

इसके अलावा, ब्रोकर ने वित्त मंत्री से दूसरा सवाल पूछा, हाई टैक्सेशन रिजीम के बीच संपत्ति कैसी खरीदी जाए?

स्टॉक ब्रोकर ने कहा कि मेरा जो बैंक बैलेंस है, वो भारत सरकार को सभी टैक्स देने के बाद का है। उसके बाद यदि मैं मुंबई में घर खरीदता हूं, तो मुझे उसके लिए स्टांप ड्यूटी और 11 फीसदी GST देना पड़ता है। तो आप ही बताएं कि सीमित संसाधनों वाले एक आम आदमी कैसे घर खरीद सकता है?

वित्त मंत्री ने स्टॉक ब्रोकर के इन दोनों सवालों के जबाव में कहा कि उनके पास इसका कोई जवाब नहीं है। उसके बाद वह हंसते हुए बोलीं, ‘एक स्लीपिंग पार्टनर यहां बैठकर जवाब नहीं दे सकता है।’ वित्त मंत्री के इस मजाकिया जवाब की अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आलोचना भी की जा रही है।

यह भी पढ़ें: रिजर्व बैंक ने की 2,069 करोड़ रुपये के बॉन्डों की पुनर्खरीद

देखें वीडियो

यह वीडियो 14 मई को मुंबई में ‘Viksit Bharat 2047 – Vision for Indian Financial Markets’ विषय पर आयोजित बीएसई कार्यक्रम का हिस्सा है। सीतारमण को इस कार्यक्रम में मुख्य भाषण देने और भारतीय वित्तीय बाजारों की उभरती प्रकृति पर चर्चा करने के लिए आमंत्रित किया गया था।

Advertisement
First Published - May 17, 2024 | 12:44 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement