facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Paisalo Digital: लोन पर सालाना 125% ब्याज लेने का इस NBFC पर लगा आरोप! कोर्ट ने RBI और SEBI से मांगा जवाब

Advertisement

याचिकाकर्ता ने बताया कि मई 2019 में 15.9 करोड़ रुपये का बकाया लोन जून 2019 में बढ़कर 23 करोड़ रुपये हो गया।

Last Updated- March 12, 2024 | 4:11 PM IST
Gandhigiri in recovery of bad loans

दिल्ली उच्च न्यायालय ने पैसालो डिजिटल (Paisalo Digital) द्वारा कथित अनुचित लोन देने की जांच करने वाली एक याचिका पर आरबीआई और सेबी से जवाब मांगा है। याचिकाकर्ता ने आरोप लगाया है कि पैसालो डिजिटल ऋण पर प्रति वर्ष 125% ब्याज दर ले रहा था, जो कि बहुत ज्यादा और अनुचित है।

बिजनेस टुडे में छपी खबर के मुताबिक, याचिकाकर्ता ने बताया कि मई 2019 में 15.9 करोड़ रुपये का बकाया लोन जून 2019 में बढ़कर 23 करोड़ रुपये हो गया। याचिकाकर्ता का दावा है कि यह वृद्धि अत्यधिक ब्याज दरों के कारण हुई है।

इस पर सेबी ने कहा है कि वह NBFC (गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी) की लोन प्रैक्टिस को रेगुलेट नहीं करता है। सेबी ने कहा कि वह सिक्योरिटी बाजार में बाजार रेगुलेटर के रूप में कार्य करता है और एनबीएफसी द्वारा दिए गए ऋण की ब्याज दरों या शर्तों को नियंत्रित नहीं करता है।

पैसालो डिजिटल ने दिल्ली उच्च न्यायालय में लगाए गए आरोपों का जवाब दिया है। एनबीएफसी ने कहा है कि माननीय उच्च न्यायालय ने किसी भी नियामक को अनुचित उधार प्रथाओं की जांच करने का निर्देश नहीं दिया है।

यह मामला सत प्रिया महमिया मेमोरियल एजुकेशनल ट्रस्ट से संबंधित है, जिन्होंने 24 मार्च, 2018 को 12 करोड़ रुपये का लोन लिया था। लोन चुकाने में विफल रहने के बाद, पैसालो डिजिटल ने डिफॉल्टर और ट्रस्ट के पदाधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की। एनबीएफसी ने कहा कि वह गिरवी रखी गई ज़मीन को बेचने की प्रक्रिया में है।

दिल्ली उच्च न्यायालय ने 25 जनवरी 2024 को आदेश दिया था कि गिरवी रखी गई संपत्तियों की स्थिति में कोई बदलाव न हो। इसका मतलब है कि डिफॉल्टर (जिसने ऋण नहीं चुकाया) और उसके अधिकारी इन संपत्तियों को बेच या ट्रांसफर नहीं कर सकते। लेकिन डिफॉल्टर और उसके अधिकारी इस आदेश का उल्लंघन कर रहे हैं।

वे अवैध रूप से इन संपत्तियों को बेचने और ट्रांसफर करने की कोशिश कर रहे हैं। कंपनी ने सितंबर 2019 में माना था कि यह संपत्ति नुकसानदायक है और इसे 100% घाटे में डाल दिया। इसलिए एनबीएफसी ने कहा कि वह गिरवी रखी गई ज़मीन को बेचने की प्रक्रिया में है।

Advertisement
First Published - March 12, 2024 | 4:11 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement