facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

देश के बैंकिंग तंत्र में तीन बैंक सबसे अहम

Advertisement
Last Updated- January 02, 2023 | 11:58 PM IST
Bank

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने सोमवार को कहा कि भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी बैंक लगातार घरेलू व्यवस्थित महत्त्वपूर्ण बैंक (डी-एसआईबी) बने हुए हैं। 2021 में बकेटिंग संरचना के तहत ये बैंक इतने बड़े हैं कि इनका विफल होना आपदा की तरह होगा। इसी के अनुरूप जहां निजी क्षेत्र के बैंक आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी बैंक बकेट-1 में आते हैं, एसबीआई बकेट-3 में आता है।

घरेलू व्यवस्थित महत्त्वपूर्ण बैंक को लेकर बैंकों का मौजूदा वर्गीकरण 31 मार्च 2022 को बैंकों से एकत्र किए गए आंकड़ों पर आधारित है। बकेट-1 के तहत बैंक को आरडब्ल्यूए के प्रतिशत के हिसाब से 0.2 प्रतिशत अतिरिक्त कॉमन इक्विटी टियर-1 पूंजी की जरूरत होती है। वहीं बकेट-3 के तहत 0.6 प्रतिशत अतिरिक्त कॉमन इक्विटी की जरूरत होती है। अतिरिक्त सीईटी-1 की जरूरत पूंजी संरक्षण बफर के अतिरिक्त होगी।

आवश्यक रूप से, व्यवस्थित रूप से महत्त्वपूर्ण बैंकों की श्रेणी में वे बैंक आते हैं, जो इतने बड़े हैं, जिनकी विफलता अर्थव्यवस्था के लिए आपदा की तरह होती है। इस श्रेणी वाले बैंकों की विफलता की स्थिति में संकट के समय सरकार के मदद की अपेक्षा की जाती है। पिछले साल भी इन तीन बैंकों को घरेलू स्तर पर व्यवस्था के हिसाब से महत्त्वपूर्ण बैंक चिह्नित किया गया था और इसी बकेट में इस साल भी इन्हें रखा गया है। इसके पहले 2015 में और 2016 में रिजर्व बैंक ने एसबीआई और आईसीआईसीआई बैंक को डी-एसआईबी के रूप में चिह्नित किया था। बीएस

Advertisement
First Published - January 2, 2023 | 11:44 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement