facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Top PSU Stocks 2024: RBI की MPC बैठक के बाद सरकारी बैंकों के शेयर चढ़े, SBI रहा नंबर वन

Advertisement

Top PSU Stocks 2024: निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स के 7 बैंकों के शेयर में तेजी देखी गई, जबकि 5 में गिरावट रही। 

Last Updated- February 08, 2024 | 8:51 PM IST
Government banks are eyeing new markets to increase deposits, many attractive schemes are being made for opening accounts जमा बढ़ाने के लिए सरकारी बैंकों की नए बाजारों पर नजर, खाते खोलने के लिए बना रहे कई आकर्षक योजना

Top PSU Stocks 2024: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने प्रमुख नीतिगत दरों यानी रीपो रेट (Repo rate) को लगातार छठी बार 6.5 फीसदी पर बरकरार रखा है। RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने गुरुवार को रिजर्व बैंक की एमपीसी बैठक (MPC Meet) में लिए गए फैसलों के बारे में जानकारी दी। इसके बाद सरकारी बैंकों के शेयरों में तेजी देखी गई। इसके विपरीत प्राइवेट बैंक शेयरों में गिरावट आई है।

निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स गुरुवार यानी 8 फरवरी को 2 फीसदी से ज्यादा बढ़ गया। जबकि निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स आज इंट्राडे के दौरान 1.7 फीसदी गिर गया। मुख्य रूप से एक्सिस बैंक (3%), ICICI बैंक (2.6%), कोटक महिंद्रा बैंक (2%), और HDFC बैंक (1.5%) में गिरावट के कारण यह हुआ।

निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स के 7 बैंकों के शेयर में तेजी देखी गई, जबकि 5 में गिरावट रही। 

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का शेयर 3.64 की तेजी के साथ 699.80 रुपये प्रति शेयर के साथ टॉप पर रहा। आज शेयर ने 680.40 रुपये पर कारोबार शुरू किया था। कंपनी के शेयर का 52 सप्ताह का ऑलटाइम हाई 718.90 और ऑलटाइम लो 678.50 रुपये है।     

PSU बैंकों में दूसरे नंबर पर बैंक ऑफ बड़ौदा रहा। इसके शेयर 3.62 की तेजी के साथ 253.50 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ। आज शेयर ने 248.00 रुपये पर कारोबार शुरू किया था। बैंक ऑफ बड़ौदा के शेयर का 52 सप्ताह का ऑलटाइम हाई 256.30 और ऑलटाइम लो 247.05 रुपये है। 

Also read: आरबीआई MPC मीटिंग के बाद प्राइवेट बैंक के शेयरों में गिरावट, सरकारी बैंकों में तेजी

बैंक ऑफ इंडिया के शेयर 3.31    फीसदी की तेजी के साथ तीसरे नंबर पर रहा। इंट्राडे में शेयर 139.80 रुपये पर खुला और 141.90 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बंद हुआ। बैंक ऑफ इंडिया के शेयर का 52 सप्ताह का ऑलटाइम हाई 144.80 और ऑलटाइम लो 139.55 रुपये है। 

चौथे नंबर पर केनरा बैंक रहा। इंट्राडे में इसका शेयर 565 रुपये के भाव पर खुला और 3.25 फीसदी की तेजी के साथ 570.10 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बंद हुआ। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया पांचवें नंबर पर रहा। इसके शेयरों में 2.28 फीसदी की तेजी देखी गई। इंडियन बैंक के शेयर 1.59 की तेजी के साथ छठें स्थान पर रहा। PNB के शेयरों में 0.40 फीसदी की मामूली तेजी देखी गई और यह सातवें स्थान पर रही।

निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स के 5 बैंकों के शेयरों में गिरावट देखी गई। बैंक ऑफ महाराष्ट्र (4.26%), सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (4.59%), पंजाब एंड सिंध बैंक (5.26%), इंडियन ओवरसीज बैंक (6.40%) और यूको बैंक (6.87%) के शेयरों में गिरावर आई।

Advertisement
First Published - February 8, 2024 | 8:51 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement