facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

UPI से जुड़े रुपे कार्ड से लेनदेन दोगुना, 63,825 करोड़ रुपये का हुआ ट्रांजैक्शन

Advertisement

रियल टाइम पेमेंट सिस्टम यूपीआई चलाने वाले भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम ने साल 2017 में रुपे क्रेडिट कार्ड की शुरुआत की थी।

Last Updated- December 03, 2024 | 10:08 PM IST
Transactions through UPI linked RuPay cards doubled, transactions worth Rs 63,825 crore UPI से जुड़े रुपे कार्ड से लेनदेन दोगुना, 63,825 करोड़ रुपये का हुआ ट्रांजैक्शन

चालू वित्त वर्ष के शुरुआती सात महीनों में एक साल पहले की इसी अवधि के मुकाबले यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) से जुड़े रुपे क्रेडिट कार्ड से लेनदेन दोगुना हो गया है। वित्त मंत्रालय से मिले आंकड़ों से इसका खुलासा हुआ है। वित्त वर्ष 2025 के अक्टूबर तक 63,825.8 करोड़ रुपये के 75 करोड़ लेनदेन हुए हैं। बीते साल यानी वित्त वर्ष 2024 में यूपीआई रुपे क्रेडिट कार्ड के जरिये कुल मिलाकर 33,439.24 करोड़ रुपये मूल्य के 36.28 करोड़ लेनदेन किए गए थे।

वित्त वर्ष 2023 की दूसरी छमाही में इस व्यवस्था से 134.67 करोड़ रुपये मूल्य मूल्य के 86 हजार लेनदेन दर्ज किए गए थे। रियल टाइम पेमेंट सिस्टम यूपीआई चलाने वाले भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम ने साल 2017 में रुपे क्रेडिट कार्ड की शुरुआत की थी।

इसकी पेशकश के करीब पांच साल बाद भुगतान के शीर्ष निकाय ने सितंबर 2022 में यूपीआई पर रुपे क्रेडिट कार्ड को शामिल करने का कार्यक्रम शुरू किया। उपयोगकर्ता भुगतान के लिए अपने रुपे क्रेडिट कार्ड को यूपीआई आधारित ऐप पर जोड़ सकते हैं।

वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने राज्य सभा में कहा, ‘मझोले शहरों और उसके बाद के इलाकों में वित्तीय समावेशन को प्रोत्साहन देने के लिए समय-समय पर विभिन्न पहल की गई हैं। उसी में एक पहल यूपीआई से जुड़े रुपे क्रेडिट कार्ड के शुरुआत की है, जिससे यूपीआई का उपयोग करने वाले उपयोगकर्ताओं को ऋण सुविधा के अतिरिक्त मौके मिलते हैं।’

छोटे कारोबारियों के लिए 2 हजार रुपये तक के लेनदेन पर यूपीआई से जुड़े रुपे क्रेडिट कार्ड पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) और इंटरचेंज शुल्क नहीं लगता है। एमडीआर एक ऐसा शुल्क है, जो भुगतान करने वाली कंपनी कारोबारियों से किसी खास क्रेडिट अथवा डेबिट लेनदेन को संसाधित करने के लिए वसूलती है। यूपीआई के जरिये साल 2024 में कुल मिलाकर 155.44 अरब लेनदेन हुए हैं।

Advertisement
First Published - December 3, 2024 | 10:08 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement