facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

UCO Bank Results: पहली तिमाही में यूको बैंक का शुद्ध लाभ बढ़कर 607 करोड़

Advertisement

बैंक के कुल ऋण में गैर निष्पादित संपत्तियां (एनपीए) गिरकर 2.63 प्रतिशत हो गईं जबकि यह एक साल पहले 3.32 प्रतिशत थीं।

Last Updated- July 21, 2025 | 10:24 PM IST
UCO Bank approaches CBI for probing IMPS glitch, says systems safe

यूको बैंक ने सोमवार को वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही के शुद्ध मुनाफे में 10 प्रतिशत वृद्धि के साथ 607 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया जबकि यह वित्त वर्ष 25 में 551 करोड़ रुपये था। जून तिमाही की समाप्ति पर कोलकाता स्थित इस सरकारी बैंक की संपत्ति गुणवत्ता में सुधार हुआ। इस क्रम में बैंक के कुल ऋण में गैर निष्पादित संपत्तियां (एनपीए) गिरकर 2.63 प्रतिशत हो गईं जबकि यह एक साल पहले 3.32 प्रतिशत थीं। इसी तरह शुद्ध एनपीए या फंसा हुआ ऋण बीते साल के 0.78 प्रतिशत से गिरकर 0.45 प्रतिशत हो गया। हालांकि पहली तिमाही में फंसे हुए ऋण बढ़कर 463 करोड़ रुपये हो गए जबकि यह बीती साल की समान अवधि में 397 करोड़ रुपये थी। प्रावधान कवरेज अनुपात (पीसीआर) 95.76 प्रतिशत से सुधर कर 96.88 प्रतिशत हो गया।  

यूको बैंक के प्रबंध निदेशक व मुख्य कार्याधिकारी अश्वनी कुमार ने परिणाम घोषणा के बाद संवाददाता सम्मेलन में बताया कि कुल ब्याज आय और गैर ब्याज आय दोनों में वृद्धि होने से प्राथमिक तौर पर वृद्धि हुई है। उन्होंने बताया, ‘ऋणों की ब्याज आय सालाना आधार पर 6,000 करोड़ रुपये से बढ़कर 6,400 करोड़ रुपये हो गई। इसके अलावा संचालन खर्च मात्र 4 प्रतिशत बढ़ा है जो आवश्यकता से कहीं कम है। इससे लाभप्रदता में और इजाफा हुआ।’

Advertisement
First Published - July 21, 2025 | 10:16 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement