facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ऋण बाजार में ULI का धमाका: महज 2 साल में जुड़े 89 बड़े ऋणदाता, डिजिटल लोन प्रक्रिया में आई भारी तेजी

Advertisement

भारतीय रिजर्व बैंक इनोवेशन हब के एक वरिष्ठ कार्यकारी के अनुसार, यह सिस्टम 12 से अधिक क्षेत्रों में ऋण देने में मदद कर रहा है

Last Updated- February 12, 2026 | 4:55 AM IST
loan
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

ऋण पारिस्थितिकी तंत्र में डिजिटल प्लेटफॉर्म और यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस की तर्ज पर काम करने वाले यूनिफाइड लेंडिंग इंटरफेस (यूएलआई) ने लॉ​न्चिंग के केवल दो वर्षों के भीतर ही अपना ऋणदाता आधार बढ़ाकर 89 तक कर लिया है। भारतीय रिजर्व बैंक इनोवेशन हब के एक वरिष्ठ कार्यकारी के अनुसार, यह सिस्टम 12 से अधिक क्षेत्रों में ऋण देने में मदद कर रहा है।

इस प्लेटफॉर्म पर 89 ऋणदाताओं में से 12 सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक हैं। इसके अलावा 16 निजी क्षेत्र के बैंक, 23 गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियां (एनबीएफसी) और 35 इकाइयां नैशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर ऐंड रूरल डेवलपमेंट से जुड़ी हैं। यह किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) या कृषि, डेरी, माइक्रो व्यवसाय, गोल्ड लोन, ईमुद्रा, पर्सनल लोन, पेंशन लोन, वाहन लोन, हाउसिंग लोन और माइक्रो, स्मॉल ऐंड मीडियम एंटरप्राइजेज (एमएसएमई) आदि के लिए ऋण मुहैया कराता है। आरबीआईएच के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) साहिल किनी ने कहा, ‘भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा विनियमित प्रत्येक इकाई यूएलआई में शामिल हो सकती है। इसमें कई ऐसे ऋण उत्पाद हैं, जिन्हें समर्थन दिया जाता है।’

आरबीआई के अनुसार, यूएलआई के मानकीकृत और प्रोटोकॉल वाले तंत्र में ओपन एप्लीकेशन प्रोग्रामिंग इंटरफेस के माध्यम से वित्तीय और डेटा सेवा प्रदाता फर्म साथ कम कर सकती हैं। भारत फिनटेक समिट 2026 को संबो​धित करते हुए किनी ने कहा कि प्लेटफॉर्म पर 53 डेटा-सेवा प्रदाता 141 प्रकार की डेटा सेवाएं देते हैं। उन्होंने कहा, ‘छोटे एनबीएफसी, सहकारी बैंक, जिला केंद्रीय सहकारी बैंक और शहरी सहकारी बैंक जैसी संस्थाओं को इस तरह की प्रणाली विकसित करने में मु​श्किल होती है। जिस बात को लेकर मैं सबसे ज्यादा उत्साहित हूं, वह यह है कि ये छोटी इकाइयां अपने डिजिटल यात्रा में इस एक ही प्रणाली का इस्तेमाल कर सकती हैं।

यूएलआई की डिजिटल सेवाएं कई ऋणदाताओं को तकनीकी ढांचे तक पहुंच सुनि​श्चित करेंगी। उन्होंने कहा, ‘ऋणदाताओं के लिए सबसे महत्त्वपूर्ण यह है कि हमें कई तरह के डेटा को संभालना आसान होगा। डेटा प्रकारों में भूमि रिकॉर्ड और वस्तुओं और सेवा करों से संबं​धित विवरण शामिल हैं। 

वर्ष 2024 में यूएलआई ने लगभग 27,000 करोड़ रुपये के 600,000 से अधिक ऋणों के वितरण की सुविधा प्रदान की थी। आंकड़ों से पता चलता है कि इनमें से 14,500 करोड़ रुपये के लगभग 160,000 ऋण माइक्रो, एमएसएमई के लिए थे।

Advertisement
First Published - February 12, 2026 | 4:55 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement