facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

UPI Growth: महामारी आने के बाद तेजी से बढ़ा यूपीआई से लेनदेन

Advertisement

यूपीआई से रोजाना लेनदेन में 8 गुना से अधिक वृद्धि, सितंबर 2024 में आधे अरब ट्रांजैक्शन प्रतिदिन

Last Updated- October 02, 2024 | 10:58 PM IST
Big relief to UPI Lite users, now they can transfer money directly from wallet to bank account UPI Lite यूजर्स को बड़ी राहत, अब वॉलट से सीधे बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर सकेंगे पैसा

रकम फौरन दूसरे खाते में पहुंचाने वाली प्रणाली यूनाइटेड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) से रोजाना लेनदेन में कोविड महामारी के साल से अब तक 8 गुने से ज्यादा की वृद्धि हुई है। लेनदेन की संख्या सितंबर 2020 में केवल 6 करोड़ प्रतिदिन थी, जो सितंबर 2024 में बढ़कर आधे अरब प्रतिदिन हो गई है।

भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) के आंकड़ों के मुताबिक सितंबर 2024 में 15.04 अरब से ज्यादा लेनदेन हुआ, जिसका कुल मूल्य 20.64 लाख करोड़ रुपये है। सालाना आधार पर यूपीआई से लेनदेन की संख्या 42 प्रतिशत बढ़ी है, जो पिछले साल की समान अवधि में 10.55 अरब दर्ज की गई थी। इस लेनदेन का कुल मूल्य पिछले साल सितंबर में 15.79 लाख करोड़ रुपये था।

सितंबर 2023 में रोजाना औसत लेनदेन की संख्या 35.185 करोड़ थी। बहरहाल यूपीआई की स्वीकार्यता में तेज वृद्धि हुई है, वहीं पेमेंट सिस्टम में शामिल होने वाले बैंकों की संख्या भी बढ़ी है। अगस्त 2024 तक 608 बैंक लाइव थे, जिनकी संख्या सितंबर 2020 के 174 बैंकों की तुलना में करीब 3.5 गुना है।

Advertisement
First Published - October 2, 2024 | 10:52 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement