facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अब कतर में भी चलेगा UPI, शुरू हुई पेमेंट सर्विस; भारतीय यात्रियों को मिलेगी बड़ी सुविधा

Advertisement

एनपीसीआई इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड (NIPL) ने कतर नेशनल बैंक (QNB) के साथ मिलकर इस फीचर की शुरुआत की

Last Updated- September 24, 2025 | 6:03 PM IST
UPI Transactions may 2026

अब भारतीय यात्री कतर में भी यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) के जरिये पेमेंट कर सकेंगे। एनपीसीआई इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड (NIPL) ने कतर नेशनल बैंक (QNB) के साथ मिलकर इस फीचर की शुरुआत की है। इस पहल के तहत QNB से जुड़े दुकानदार और नेटस्टार्स (NETSTARS) के पेमेंट सॉल्यूशन का इस्तेमाल करने वाली पॉइंट-ऑफ-सेल मशीनों पर यूपीआई क्यूआर कोड से पेमेंट किया जा सकेगा।

‘कतर ड्यूटी फ्री’ की दुकानों पर चलेगा UPI

भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) ने बुधवार को बयान में कहा कि ‘कतर ड्यूटी फ्री’ की दुकानें इस फीचर का इस्तेमाल करने वाले शुरुआती प्रतिष्ठान हैं। धीरे-धीरे यह सुविधा अन्य प्रमुख पर्यटक स्थलों और बाजारों में भी उपलब्ध होगी। कतर आने वाले अंतरराष्ट्रीय आगंतुकों में भारतीय यात्री दूसरे स्थान पर हैं। नई सुविधा से उन्हें नकदी रखने और मुद्रा बदलने की परेशानी से छुटकारा मिलेगा।

NIPL के एमडी और सीईओ सीईओ रितेश शुक्ला ने कहा, ‘‘यह साझेदारी यूपीआई की वैश्विक स्वीकृति बढ़ाने और एक इंटरनेशनल पेमेंट नेटवर्क बनाने की दिशा में अहम कदम है।’’ NIPL देश में डिजिटल पेमेंट सिस्टम को चलाने वाली कंपनी NPCI की एक सब्सिडियरी कंपनी है।

Also Read: Cabinet Decisions: चुनाव से पहले बिहार को बड़ा तोहफा, ₹6014 करोड़ के रेलवे और हाईवे प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी

कतर के खुदरा एवं पर्यटन सेक्टर को मिलेगा फायदा

QNB के ग्रुप चीफ बिजनेस ऑफिसर यूसुफ महमूद अल-नीमा ने कहा कि इस पहल से भारतीय यात्रियों को सुविधा मिलेगी और कतर के खुदरा एवं पर्यटन क्षेत्र को भी फायदा होगा। उन्होंने कहा कि इस सुविधा की शुरुआत से स्थानीय व्यापारियों को ज्यादा ग्राहक मिलेंगे और डिजिटल लेनदेन बढ़ेगा।

अगस्त में ₹20 अरब से ज्यादा का हुआ लेन-देन

अगस्त 2025 में यूपीआई ने नया कीर्तिमान बनाया। NPCI के मुताबिक, अगस्त महीने UPI के जरिए 20.01 अरब ट्रांजैक्शन हुए। यह जुलाई के 19.47 अरब ट्रांजैक्शन की तुलना में 3% ज्यादा है। फेस्टिवल सीजन की शुरुआत और बढ़ती खपत ने इस उछाल में बड़ी भूमिका निभाई। हालांकि, ट्रांजैक्शन की वैल्यू में 1% की मामूली कमी देखी गई। अगस्त में कुल 24.85 लाख करोड़ रुपये के लेनदेन हुए, जबकि जुलाई में यह आंकड़ा 25.08 लाख करोड़ रुपये था।

(PTI इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - September 24, 2025 | 5:45 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement