facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

UPI ट्रांजैक्शन नवंबर में 17.4 लाख करोड़ रुपये के नए हाई पर, FASTag से भी लोगों ने किया जमकर लेनदेन

Advertisement

नवंबर में IMPS ट्रांजैक्शन की संख्या अक्टूबर के मुकाबले 4 फीसदी घटकर 47.2 करोड़ रह गई। अक्टूबर में यह 49.3 करोड़ और सितंबर में 47.3 करोड़ थी।

Last Updated- December 01, 2023 | 11:36 PM IST
Maldives President Muizzu takes “necessary steps” to launch UPI payment service मालदीव के राष्ट्रपति Muizzu ने UPI पेमेंट सर्विस शुरू करने के लिए उठाए ‘‘आवश्यक कदम’’

भारत में डिजिटल पेमेंट महीने-दर-महीने नया आसमान छू रहा है। नवंबर महीने में यह रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया। नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, नवंबर महीने में रिकॉर्ड 17.4 लाख करोड़ रुपये के ट्रांजैक्शन्स किए गए । अक्टूबर महीने में UPI के जरिये 17.16 लाख करोड़ रुपये के ट्रांजैक्शन्स किए गए थे। इस लिहाज से नवंबर महीने में अक्टूबर के मुकाबले 1.4 फीसदी ज्यादा ट्रांजैक्शन्स हुए।

ट्रांजैक्शन की संख्या में आई कमी

अगर UPI ट्रांजैक्शन्स की संख्या की बात की जाए तो अक्टूबर महीने में नवंबरमहीने के मुकाबले 1.5 फीसदी ज्यादा ट्रांजैक्शन्स हुए। अक्टूबर में 11.41 अरब ट्रांजैक्शन्स हुए, जबकि, नवंबर महीने में 11.24 ट्रांजैक्शन हुए।

सितंबर महीने में ट्रांजैक्शन्स की कुल संख्या 10.56 अरब थी, और 15.8 लाख करोड़ रुपये के टपेमेंट्स किए गए। NPCI के आंकड़ों के मुताबिक, सितंबर महीने में वॉल्यूम टर्म के लिहाज से 54 फीसदी का इजाफा हुआ था, जबकि पिछले साल के इसी महीने यानी सितंबर 2022 में 46 फीसदी का इजाफा देखने को मिला था।

IMPS ट्रांजैक्शन की संख्या घटी

नवंबर में IMPS ट्रांजैक्शन की संख्या अक्टूबर के मुकाबले 4 फीसदी घटकर 47.2 करोड़ रह गई। अक्टूबर में यह 49.3 करोड़ और सितंबर में 47.3 करोड़ थी।

IMPS से कितने रुपये का ट्रांजैक्शन ?

मूल्य के लिहाज से अगर IMPS ट्रांजैक्शन्स को देखा जाए तो नवंबर में 5.35 लाख करोड़ रुपये का ट्रांजैक्शन हुआ, जबकि अक्टूबर में 5.38 लाख करोड़ रुपये का ट्रांजैक्शन हुआ था। नवंबर 2022 की तुलना में इसमें मात्रा के लिहाज से 2 फीसदी और मूल्य के लिहाज से 18 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। सितंबर 2023 में, IMPS के जरिये 5.07 लाख करोड़ रुपये के ट्रांजैक्शन हुए थे।

FASTag ट्रांजैक्शन बढ़े, लेनदेन की रकम हुई कम

नवंबर में FASTag (फास्टैग) ट्रांजैक्शन अक्टूबर में 32 करोड़ के मुकाबले मामूली रूप से बढ़कर 32.1 करोड़ हो गया। मूल्य के लिहाज से बात करें तो नवंबर में FASTag लेनदेन 5,303 करोड़ रुपये देखा गया, जो अक्टूबर में 5,539 करोड़ रुपये से 4 फीसदी कम है।

सितंबर 2023 में ट्रांजैक्शन की संख्या 299 करोड़ और रकम 5,089 करोड़ रुपये थी। नवंबर 2022 के मुकाबले संख्या में 12 प्रतिशत और मूल्य में 14 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

Grant Thornton Bharat के पार्टनर विवेक अय्यर ने कहा, ‘डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देना डिजिटलीकरण की भारतीय कहानी का प्रमुख आधार रहा है और डिजिटल टोल भुगतान से अधिक इसका कोई उदाहरण नहीं है।’

उन्होंने कहा, ‘टेक्नोलॉजी एक्सेस के बाद टेक्नोलॉजी को अपनाना अगला महत्वपूर्ण चरण है और NETC फास्टैग ने प्रक्रिया में आने वाली सभी रुकावटों को दूर कर दिया है।

आधार के जरिये पेमेंट में इजाफा

नवंबर में, आधार इनेब्ल्ड पेमेंट सिस्टम (AePS) 10 फीसदी बढ़कर 11 करोड़ पर पहुंच गई, जबकि अक्टूबर में यह 10 करोड़ थी।

मूल्य के लिहाज से भी नवंबर में AePS 14 फीसदी बढ़कर 29,640 करोड़ रुपये हो गया, जबकि अक्टूबर में यह 25,973 करोड़ रुपये था। यह पिछले साल के इसी महीने के मुकाबले संख्या के हिसाब से 15 फीसदी और मूल्य के लिहाज से 14 फीसदी ज्यादा है। सितंबर 2023 में 101 करोड़ ट्रांजैक्शन्स से 25,984 करोड़ रुपये की लेनदेन की गई थी।

Advertisement
First Published - December 1, 2023 | 3:32 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement