facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भीम आधार पे के लिए व्यापारी के ब्योरे का सत्यापन बैंक की जिम्मेदारी, NPCI ने जारी किया सर्कुलर

Advertisement

BHIM Aadhaar Pay: एनपीसीआई ने कहा है, 'भीम आधार पे के लिए व्यापारियों का अधिग्रहण, प्रबंधन और निगरानी करने का दायित्व अधिग्रहण करने वाले बैंकों का है।

Last Updated- May 08, 2024 | 11:00 PM IST
NPCI issues guidelines for merchant acquisition on BHIM Aadhar Pay भीम आधार पे के लिए व्यापारी के ब्योरे का सत्यापन बैंक की जिम्मेदारी, NPCI ने जारी किया सर्कुलर

BHIM Aadhaar Pay: भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) ने एक परिपत्र के जरिये नए दिशानिर्देश जारी किए हैं। उसके अनुसार भीम आधार पे के लिए किसी व्यापारी को जोड़ने पर उसके ब्योरे को सत्यापित करने की जिम्मेदारी बैंक की होगी।

एनपीसीआई ने कहा है, ‘भीम आधार पे के लिए व्यापारियों का अधिग्रहण, प्रबंधन और निगरानी करने का दायित्व अधिग्रहण करने वाले बैंकों का है। अ​धिग्रहण करने वाले बैंक सीधे या एग्रीगेटर अथवा साझेदारों के जरिये अपने साथ जुड़े व्यापारियों के लिए जिम्मेदार बने रहेंगे।’

एनपीसीआई की वेबसाइट के अनुसार, भीम आधार पे व्यापारियों को आधार प्रमाणीकरण के जरिये काउंटर पर ग्राहकों से डिजिटल भुगतान लेने में सक्षम बनाता है। एनपीसीआई ने व्यापारियों का प्रबंधन करते वक्त बैंकों की प्रमुख जिम्मेदारियों और जवाबदेही तय करने के लिए ये दिशानिर्देश जारी किए हैं।

एनपीसीआई आधार आधारित भुगतान प्रणाली (एईपीएस) का उपयोग कर धोखाधड़ी के बढ़ते मामलों को कम करने लिए सलाह जारी कर रहा है। इसने सदस्यों को व्यापारियों को जोड़ते वक्त उचित व्यापारी श्रेणी कोड (एमसीसी) जारी करने की भी सलाह दी है। उन्हें यह सुनिश्चित करना होगा कि बीएपी सेवा के व्यापारियों पर नकद निकासी लेनदेन की अनुमति नहीं है और बैंकों को ऐसे व्यापारियों की भी निगरानी करनी है।

Advertisement
First Published - May 8, 2024 | 11:00 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement