facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

यूनीफाइड मार्केट इंटरफेस पर हो रहा काम, बढ़ती डिजिटल धोखाधड़ी बन रही बड़ी समस्या : RBI गवर्नर

Advertisement

मल्होत्रा ने फिनटेक इकोसिस्टम से ग्राहकों को प्राथमिकता देने और इस्तेमाल में सरल व सबकी पहुंच वाले उत्पाद विकसित करने का अनुरोध किया

Last Updated- October 08, 2025 | 11:23 PM IST
RBI Governor Sanjay Malhotra

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बुधवार को ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2025 में बोलते हुए कहा कि बढ़ती डिजिटल धोखाधड़ी नियामक के लिए समस्या बन गई है। उन्होंने फिनटेक इकोसिस्टम से ग्राहकों को प्राथमिकता देने और इस्तेमाल में सरल व सबकी पहुंच वाले उत्पाद विकसित करने का अनुरोध किया।

मल्होत्रा ​​ने यह भी कहा कि केंद्रीय बैंक अगली पीढ़ी के नए वित्तीय बाजार ढांचे के रूप में ‘यूनीफाइड मार्केट इंटरफेस’ (यूएमआई) की अवधारणा पर काम कर रहा है। उन्होंने कहा, ‘इस इंटरफेस में थोक सीबीडीसी (केंद्रीय बैंक डिजिटल मुद्रा) का उपयोग करके वित्तीय परिसंपत्तियों और निपटानों को टोकनाइज करने की क्षमता होगी।’

आर्टिफिशल इंटेलिजेंस के भविष्य पर असर का उल्लेख करते हुए मल्होत्रा ने कहा, ‘बढ़ती डिजिटल धोखाधड़ी हमारे लिए समस्या बन रही है।’ उन्होंने कहा कि डेटा इंटीग्रेशन के लिए डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचा तैयार करने की जरूरत है। उन्होंने आईटी व्यवस्था को सुरक्षित, संरक्षित और धोखाधड़ी रहित बनाने की जरूरत पर जोर दिया।

ग्राहकों के लिए बाधारहित ऋण उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए यूनीफाइड लेंडिंग इंटरफेस (यूएलआई) पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा डेटा इंटीग्रेशन में यह एक मील का पत्थर है और इससे ऋण वितरण की खाईं कम करने में मदद मिलेगी।

मल्होत्रा ने फिनटेक सेक्टर से समावेशन पर ध्यान केंद्रित करने और समाज के वंचित वर्गों तक वित्तीय संसाधनों का विस्तार करने के लिए प्रणालियों के निर्माण को प्राथमिकता देने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा, ‘ऐसे उत्पाद और सेवाएं डिजाइन करें, जो उपयोग में आसान हों, सभी के लिए सुलभ हों, और सहायक तकनीकों का उपयोग करें, ताकि वरिष्ठ नागरिकों, सीमित डिजिटल साक्षरता वाले व्यक्तियों और कमजोर समूह पीछे न छूटने पाए।’

Advertisement
First Published - October 8, 2025 | 11:17 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement