facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Yes Bank ने बढ़ाए FD रेट, यहां जानें नए फिक्स्ड डिपॉजिट रेट

Advertisement

बैंक 1 साल से 18 महीने के बीच मैच्योरिटी वाली FD पर 7.50% की ब्याज दर देगा और 18 महीने से 36 महीने की मैच्योरिटी पर 7.75% की दर से ब्याज देगा।

Last Updated- July 03, 2023 | 7:50 PM IST

Yes Bank ने ₹2 करोड़ से कम की FD पर ब्याज दरों में बदलाव किया है। बदलाव के बाद, बैंक अब 7 दिनों से 10 सालों में मैच्योर होने वाले डिपॉजिट पर ब्याज दरें दे रहा है जो आम जनता के लिए 3.25% से 7.75% तक है। यस बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, नई एफडी दरें आज, 3 जुलाई 2023 से लागू हो रही हैं।

बैंक अब 7 से 14 दिनों में मैच्योर होने वाले डॉमेस्टिक टर्म डिपॉजिट पर 3.25% और 15 से 45 दिनों में परिपक्वता वाले डिपॉजिट पर 3.70% की ब्याज ऑफर कर रहा है। यस बैंक द्वारा दी जा रही ब्याज दरें 46 दिनों से 90 दिनों के लिए रखे गये डिपॉजिट पर 4.10% और 91 दिनों से 180 दिनों की अवधि के लिए रखे गये डिपॉजिट पर 4.75% हैं।

यस बैंक ने 181 से 271 दिन और 272 से 1 साल के बीच मैच्योरिटी वाले डिपॉजिट पर ब्याज दरों में 10 बीपीएस की बढ़ोतरी की है। इन पर अब 6.1% की दर से ब्याज मिलेगा, जबकि 272 से 1 वर्ष के बीच मैच्योरिटी वाले डिपॉजिट पर अब 6.35% की दर से ब्याज मिलेगा।

बैंक 1 साल से 18 महीने के बीच मैच्योरिटी वाली FD पर 7.50% की ब्याज दर देगा और 18 महीने से 36 महीने की मैच्योरिटी पर 7.75% की दर से ब्याज देगा। 36 और 120 महीनों में मैच्योर होने वाली सावधि जमा पर, बैंक 7% की ब्याज दर की ऑफर करेगा।

वरिष्ठ नागरिकों को नियमित दरों के अलावा 0.50% की अतिरिक्त ब्याज दर मिलेगी। यस बैंक अब 7 दिनों से 10 साल में परिपक्व होने वाली जमा पर ब्याज दरें प्रदान कर रहा है जो वरिष्ठ नागरिकों के लिए 3.75% से 8.25% तक है।

Advertisement
First Published - July 3, 2023 | 7:50 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement