facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Yes Bank की वापसी की तैयारी, FY26 में खुदरा कारोबार धीरे-धीरे बढ़ाएगा; 12% तक ग्रोथ का टारगेट

Advertisement

Yes Bank के कार्यकारी निदेशक राजन पेंटल ने एक साक्षात्कार में कहा कि बैंक का लक्ष्य आंतरिक ग्राहक कवरेज पर विशेष ध्यान देने के साथ एक मजबूत खुदरा फ्रैंचाइजी का निर्माण करना है

Last Updated- June 01, 2025 | 11:32 PM IST
Yes Bank

तकनीक और वितरण क्षमता मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित करने के लिए वित्त वर्ष 2025 में जानबूझकर अपने खुदरा कारोबार को कम करने के बाद येस बैंक ने वित्त वर्ष 2026 में वृद्धि दर तेज करने की योजना बनाई है। हालांकि यह नीति कुछ अन्य बैंकों की तरह आक्रामक नहीं होगी, बल्कि अधिक ‘अनुशासित’ तरीके से लागू की जाएगी। इसी के मुताबिक बैंक ने चालू वर्ष के लिए 10 से 12 प्रतिशत का एक रूढ़िवादी वृद्धि लक्ष्य निर्धारित किया है, जिसका उद्देश्य अपने वितरण को बेहतर बनाना जारी रखते हुए बाजार की बारीकी से निगरानी करना है।

येस बैंक के कार्यकारी निदेशक राजन पेंटल ने बिज़नेस स्टैंडर्ड के साथ एक साक्षात्कार में कहा कि बैंक का लक्ष्य आंतरिक ग्राहक कवरेज पर विशेष ध्यान देने के साथ एक मजबूत खुदरा फ्रैंचाइजी का निर्माण करना है।

पेंटल ने कहा, ‘पिछला साल ठहराव का साल था। इस साल हम वापसी के लिए पूरी तरह तैयार हैं। लेकिन हमने इस साल लगभग 10 से 12 प्रतिशत की मध्यम वृद्धि का लक्ष्य रखा है। हम बाजार पर बहुत सावधानी से नजर रखेंगे और वितरण पर काम करते रहेंगे।’ पेंटल ने कहा कि अगर इच्छा हो तो बैंक अपना खुदरा कारोबार 30 प्रतिशत की दर से बढ़ा सकता है, क्योंकि प्लेटफॉर्म तैयार है, लेकिन वे अनुशासित तरीके से वृद्धि करना चाहते हैं।

उन्होंने कहा, ‘आंतरिक ग्राहकों पर ध्यान अधिक होगा। यह सिर्फ खुदरा संपत्ति के मामले में नहीं है, बल्कि फ्रेंचाइजी के मामले में भी है। हम अपने उन ग्राहकों तक अपने उत्पाद का कवरेज बढ़ाना चाहते हैं, जिन्हें हमने बनाया है।’

उन्होंने कहा कि बैंक कुछ उत्पादों को अन्य उत्पादों की तुलना में तेजी से बढ़ाना चाहता है। वित्त वर्ष 2025 में येस बैंक का खुदरा कारोबार सालाना आधार पर 3.4 प्रतिशत कम होकर 1.01 लाख करोड़ रुपये रह गया था। हालांकि बैंक का एसएमई, मिड कॉर्पोरेट और कॉर्पोरेट ऋण इस अवधि के दौरान क्रमशः 23.6 प्रतिशत, 22 प्रतिशत और 11.5 प्रतिशत सालाना बढ़ा था।

Advertisement
First Published - June 1, 2025 | 11:32 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement