facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Yes Bank Price: तीन साल की रोक के बाद वह तारीख आ गई, अब क्या होगा Yes Bank का ?

Advertisement
Last Updated- March 12, 2023 | 5:11 PM IST

निजी निवेशकों और ETF पर यस बैंक के शेयरों (Yes Bank Shares) को तीन साल तक बेचने पर लगी भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की रोक (लॉक-इन अवधि) सोमवार को खत्म हो रही है।

विश्लेषकों का कहना है कि ऐसे में यस बैंक के शेयरों पर बिकवाली का दबाव बढ़ सकता है। उनका अनुमान है कि सोमवार को निवेशक बैंक में अपने शेयर बेच सकते हैं। यस बैंक के प्रमुख निवेशकों में भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की अगुवाई में नौ बैंक शामिल हैं।

RBI के राहत पैकेज के तहत SBI ने मार्च 2020 में बैंक के लगभग 49 फीसदी शेयरों को 10 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से आठ रुपये के प्रीमियम पर उठाया था। एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ETF) के भी भी निकासी करने की संभावना है।

SBI के पास दिसंबर, 2022 तक यस बैंक के 26.14 फीसदी या 605 करोड़ शेयर थे। इसी तरह HDFC, HDFC बैंक और ICICI बैंक के पास एक-एक अरब शेयर थे। एक्सिस बैंक के पास 60 करोड़, कोटक महिंद्रा बैंक के पास 50 करोड़, फेडरल बैंक और बंधन बैंक के पास 30 करोड़ और IDFC फर्स्ट बैंक के पास 25 करोड़ शेयर थे।

इसके अलावा, SBI AMC के पास उसके निफ्टी 50 ETF में यस बैंक के 2.36 करोड़ शेयर, कोटक AMC के पास 1.19 करोड़ शेयर, निप्पन इंडिया के पास 1.05 करोड़ शेयर थे। हालांकि, इनमें से ज्यादातर यस बैंक में अपने शेयरों का 25 फीसदी पहले ही बेच चुके हैं, जो ‘रोक’ के अंतर्गत नहीं थे।

Advertisement
First Published - March 12, 2023 | 5:11 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement