facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

YES Bank Q2 results: बैंक का शुद्ध मुनाफा 47% बढ़कर 225 करोड़ रुपये पर पहुंचा

Advertisement

YES Bank की शुद्ध ब्याज आय (NII) सालाना आधार पर 3.3 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,925 करोड़ रुपये रह गई।

Last Updated- October 21, 2023 | 3:22 PM IST

YES Bank Q2 results: येस बैंक ने आज यानी 21 अक्टूबर को वित्त वर्ष 2024 की दूसरी तिमाही के अपने नतीजों का ऐलान कर दिया है। बैंक की तरफ से शेयर बाजारों को दी गई सूचना में कहा गया है कि सालाना आधार पर बैंक का शुद्ध मुनाफा (net profit) 47 फीसदी बढ़कर 225.21 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। एक साल पहले की समान अवधि में यह 152.82 करोड़ रुपये था।

समीक्षाधीन तिमाही में बैंक की परिसंपत्ति गुणवत्ता में सुधार हुआ है। येस बैंक का ग्रोस गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (NPA) अनुपात 2 प्रतिशत और नेट एनपीए अनुपात 0.9 प्रतिशत रहा।

येस बैंक की शुद्ध ब्याज आय (NII) सालाना आधार पर 3.3 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,925 करोड़ रुपये रह गई। वित्त वर्ष 24 की दूसरी तिमाही के लिए शुद्ध ब्याज मार्जिन (NIM) सालाना आधार पर लगभग 30 आधार अंक (BPS) और तिमाही आधार पर 20 BPS की गिरावट के साथ 2.3 प्रतिशत पर है।

वित्त वर्ष 24 की दूसरी तिमाही में गैर-ब्याज आय 1,210 करोड़ रुपये रही, जो सालाना आधार पर 38.4 प्रतिशत और तिमाही आधार पर 6.0 प्रतिशत अधिक है।

Advertisement
First Published - October 21, 2023 | 3:22 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement