facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

IMPS से तुरंत भेज या रिसीव कर सकेंगे 5 लाख रुपये, नहीं भरनी होंगी कई सारी डिटेल्स

Advertisement

IMPS की सेवा एक रियल टाइम पेमेंट सर्विस है जो कि 24 घंटे और हफ्ते के सातों दिन काम करती है।

Last Updated- October 19, 2023 | 12:28 PM IST
online banking

IMPS New Money Transfer Rule: अगर आप तत्काल भुगतान सेवा (IMPS) के माध्यम से पेमेंट करते हैं तो यह खबर आपके काम की है। नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने बैंक में मनी ट्रांसफर के प्रोसेस को एरर-फ्री बनाने के लिए IMPS को और सरल बना दिया है।

IMPS से कर सकेंगे 5 लाख रुपये ट्रांसफर

यूजर्स अब आईएमपीएस के जरिए 5 लाख रुपये तुरंत ट्रांसफर कर सकेंगे। ऐसा करने के लिए यूजर्स को केवल फोन नंबर और अकाउंट नंबर डालना होगा। अभी तक मनी ट्रांसफर के लिए अकाउंट नंबर, बैंक का नाम और IFSC कोड आदि डिटेल्स भी भरनी पड़ती थी।

चौबीसो घंटे और सातों दिन जारी रहेगी सर्विस

IMPS की सेवा एक रियल टाइम पेमेंट सर्विस है जो कि 24 घंटे और हफ्ते के सातों दिन काम करती है। NCPI इस सेवा को उपलब्ध कराती है। इसके जरिए यूजर्स तुरंत ही पैसे को ट्रांसफर कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें : हर महीने 10 हजार रुपये इन्वेस्ट करके बनें करोड़पति, जानें कैसे

दो तरह के होते हैं पेमेंट

IMPS के माध्यम से यूजर्स 2 तरह के पेमेंट कर सकते हैं। एक तो यूजर से अकाउंट (Person-to-Account Payment)। इसमें आपको पेमेंट रिसीवर का अकाउंट नंबर, बैंक का नाम और IFSC code की डिटेल्स देनी होती है। वहीं, दूसरे तरीका है – व्यक्ति से व्यक्ति (Person-to-Person Payment)। इसमें पैसे ट्रांसफर करने के लिए आपको रिसीवर का मोबाइल नंबर और MMID देना होता है।

मोबाइल बैंकिंग के एक्सेस के लिए बैंक 7 डिजिट का नंबर देता है, वही MMID होता है।

जल्द लागू होगा नया रूल

NPCI ने कहा कि बिना लाभार्थी को जोड़े 5 लाख रुपये तक का ट्रांसफर का नया नियम जल्द ही लागू कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें : 5000 से कम में टॉप 8 बिजनेस आइडिया, कम पैसों में शुरू करें अपना बिजनेस

ऐसे करें IMPS से मनी ट्रांसफर

आईएमपीएस के जरिए ट्रांजेक्शन करने के लिए आपका मोबाइल बैंकिंग रजिस्ट्रेशन पूरा होना अनिवार्य है। अगर आपको पैसे रिसीव करने हैं तो आपको अपना MMID नंबर मालूम होना चाहिए। यह नंबर आपको पैसे भेजने वाले को देना होगा। अगर आपको MMID नंबर नहीं पता आपको पैसे रिसीव करने के लिए दूसरे यूजर को अपना बैंक अकाउंट नंबर और आईएफएससी कोड देना होगा।

– मोबाइल बैंकिंग ऐप खोलें
– मुख्य पेज पर ‘फंड ट्रांसफर’ पर क्लिक करें
– फंड ट्रांसफर करने की विधि के रूप में ‘IMPS’ चुनें
– मोबाइल नंबर का उपयोग करके भुगतान करें और लाभार्थी बैंक का नाम चुनें, खाता संख्या/आईएफएससी की कोई आवश्यकता नहीं है।
-लाभार्थी को जोड़े बिना वह राशि दर्ज करें जिसे आप 5 लाख रुपये तक ट्रांसफर करना चाहते हैं
– डिटेल्स फीड करने के बाद आगे बढ़ने के लिए ‘कन्फर्म’ पर क्लिक करें
– ओटीपी मिलने के बाद ट्रांजैक्शन पूरा करें

Advertisement
First Published - October 19, 2023 | 12:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement