facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

NRI डिपॉजिट में दोगुना उछाल, अक्टूबर 2023 के आंकड़े जानकर चौंक जाएंगे आप

Advertisement

NRI डिपॉजिट में 200% की वृद्धि, रिजर्व बैंक के ब्याज दर में ढील का असर

Last Updated- December 25, 2023 | 9:22 PM IST
money

अप्रैल-अक्टूबर 2023 के दौरान प्रवासी भारतीयों (एनआरआई) की जमा राशि में धन का प्रवाह दोगुना होकर 6.11 अरब डॉलर हो गया, जो एक साल पहले इसी अवधि में 3.05 अरब डॉलर था।

भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी मुद्रा प्रवासी (एफसीएनआर) खातों में आवक (इनफ्लो) अप्रैल-अक्टूबर 2023 के दौरान 2.06 अरब डॉलर बढ़ी है, जबकि 2022 की समान अवधि में निकासी (आउटफ्लो) 814 अरब डॉलर थी।

अक्टूबर में एनआरआई  में तेज उछाल

अक्टूबर 2023 के अंत तक कुल मिलाकर एनआरआई जमा करीब 143.81 अरब डॉलर रहा, जो सितंबर 2023 के 143.07 अरब डॉलर की तुलना में ज्यादा है। इसमें एक साल पहले के 132.66 अरब डॉलर की तुलना में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

विश्लेषण से पता चलता है कि अक्टूबर 2023 में बकाया एफसीएनआर जमा 21.42 अरब डॉलर था। इसमें सितंबर 2023 के21.28 अरब डॉलर की तुलना में मामूली बढ़ोतरी हुई है। यह एक साल पहले के 16.10 अरब डॉलर की तुलना में उल्लेखनीय रूप से अधिक है।

अक्टूबर 2023 में प्रवासी बाह्य (एनआरई) जमा 96.56 अरब डॉलर रहा है, जो क्रमिक आधार पर देखें तो सितंबर के 96.45 अरब डॉलर की तुलना में अधिक है। पात्र प्रवासी भारतीय एनआरई खाते में किसी भी मुद्रा में धन जमा कर सकते हैं और उसे रुपये में निकाल सकते हैं।

अक्टूबर 2023 में एनआरओ जमा 25.48 अरब डॉलर हुआ

वहीं दूसरी तरफ प्रवासी सामान्य (एनआरओ) खातों में रुपये में धन जमा किया जाता है और इसे मुक्त रूप से विदेशी मुद्रा में नहीं बदला जा सकता है। अक्टूबर 2023 में एनआरओ जमा 25.48 अरब डॉलर हो गया है, जो सितंबर 2023 में 25.32 अरब डॉलर और एक साल पहले की समान अवधि में 21.79 अरब डॉलर था।

जुलाई 2022में एनआरआई खातों में धन की आवक बढ़ाने के लिए कुछ कदम उठाए थे। इसमें एफसीएनआर (बी) और एनआरई जमाओं में ब्याज दरों की सीमा में ढील दिया जाना और 4 नवंबर 2022 तक बढ़ी जमा राशि के लिए नकद आरक्षित अनुपात और वैधानिक तरलता अनुपात बनाए रखने में छूट दिया जाना शामिल है।

Advertisement
First Published - December 25, 2023 | 9:22 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement