facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Zomato ने NBFC लाइसेंस के लिए आवेदन वापस लिया

Advertisement

कंपनी का कहना है कि उसकी भविष्य में उधारी व्यवसाय शुरू करने की योजना नहीं है।

Last Updated- July 02, 2024 | 11:17 PM IST
Zomato

फूड डिलिवरी फर्म जोमैटो की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक इकाई जोमैटो फाइनैंशियल सर्विसेज ने गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) लाइसेंस के लिए अपना आवेदन वापस ले लिया है। कंपनी का कहना है कि उसकी भविष्य में उधारी व्यवसाय शुरू करने की योजना नहीं है।

कंपनी ने नियामक को भेजी जानकारी में कहा, ‘इसका कंपनी के राजस्व/परिचालन पर खास प्रभाव नहीं पड़ा है और उसने यह निर्णय स्वैच्छा से लिया है।’ बताया जाता है कि कंपनी अपने भागीदार रेस्तरांओं को कार्यशील ऋण मुहैया कराने के लिए कई एनबीएफसी के साथ चर्चा कर रही है। जोमैटो ने फरवरी 2022 में जोमैटो फाइनैंशियल सर्विसेज की स्थापना की थी।

कंपनी की एक अलग सहायक इकाई जोमैटो पेमेंट प्राइवेट लिमिटेड (जेडपीपीएल) ने इस साल मई में ऑनलाइन एग्रिगेटर के तौर पर परिचालन करने के लिए आरबीआई से प्राप्त किया गया प्रमाण पत्र लौटा दिया है। जोमैटो ने वर्ष 2021 में पेमेंट एग्रीगेटर के तौर पर व्यवसाय करने के लिए अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक इकाई के तौर पर जोमेटो पेमेंट प्राइवेट लिमिटेड (जेडपीपीएल) के गठन की घोषणा की थी।

पिछले महीने कंपनी ने फिनटेक दिग्गज पेटीएम के साथ इसकी पुष्टि की थी कि वह पेटीएम के मूवी और इवेंट टिकटिंग व्यवसाय के संभावित अधिग्रहण के लिए बातचीत कर रही है।

हालांकि न तो जोमैटो और न ही पेटीएम ने सौदे के मूल्यांकन का खुलासा किया है, लेकिन संभावित सौदा 1,600 करोड़ से 2,000 करोड़ रुपये के दायरे में होने का अनुमान है। यह सौदा जोमैटो की अपने गोइंग-आउट व्यवसाय में निवेश बढ़ाने की रणनीति के अनुरूप है। कंपनी ने पिछले सप्ताह घोषणा की थी कि वह जोमैटो एंटरटेनमेंट में 100 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।

Advertisement
First Published - July 2, 2024 | 11:02 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement