facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

डेढ़ करोड़ किसानों को मिलेगी नए बीज की जानकारी

Advertisement

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 29 मई से शुरू होने वाले अखिल भारतीय अभियान की घोषणा की

Last Updated- May 08, 2025 | 11:07 PM IST
Farmers troubled by shortage of fertilizer in Rabi season in UP, government denies crisis यूपी में रबी सीजन में खाद की किल्लत से किसान परेशान, सरकार ने किया संकट से इनकार

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को 29 मई से शुरू होने वाले 15 दिवसीय अखिल भारतीय अभियान की घोषणा की, जिसका उद्देश्य 700 जिलों के एक से डेढ़ करोड़ किसानों के बीच आधुनिक तकनीक और बीज की नई किस्मों के बारे में जागरूकता पैदा करना है। यह अब तक की इस तरह की सबसे बड़ी कवायद है। उन्होंने कहा कि किसानों के हितों की रक्षा और नकली बीजों की बिक्री पर लगाम लगाने के लिए केंद्र सरकार बीज अधिनियम, 1966 में संशोधन करने पर विचार करेगी।

बहरहाल 12 जून को समाप्त होने वाले अभियान के तहत कृषि वैज्ञानिकों, राज्य के अधिकारियों और प्रगतिशील किसानों सहित अन्य लोगों की 2,000 टीमें देश भर में किसानों से संपर्क करेंगी। इस अभियान को ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ नाम दिया गया है। हर टीम जिला स्तर पर रोज 3 बैठकें करेगी। इसका मकसद रोजाना 10 से 12 लाख किसानों तक पहुंचना है। देश के करीब 3,100 कृषि वैज्ञानिकों को मास्टर ट्रेनर के रूप में प्रशिक्षित किया गया है, जो किसानों को नई गतिविधियों के बारे में प्रशिक्षण देंगे।

खरीफ अभियान के लिए कृषि पर आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए चौहान ने सभी प्रमुख फसलों की उत्पादकता और उत्पादन बढ़ाने के लिए कृषि विस्तार सेवाओं में सुधार पर जोर दिया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘देश के हर जिले में रोजाना करीब 1,200 से 1,800 किसानों से बातचीत करने और 2-3 ग्राम पंचायतों में पहुंचने का लक्ष्य है।’

इस बीच अभियान के तहत किसानों को एक फीडबैक फॉर्म भी दिया जाएगा, जिसमें वे अपने अनुभव और सीख बता सकेंगे। एक समर्पित सेल इस मेगा अभियान की राष्ट्रीय स्तर पर निगरानी करेगा और हर दल रोजाना समीक्षा बैठक करेगा और रिपोर्ट प्रस्तुत करेगा।

चौहान ने कहा कि वह अभियान को सफल बनाने के लिए राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भी पत्र लिखेंगे। सूत्रों ने कहा कि धान उत्पादक क्षेत्रों पर इस राष्ट्रीय अभियान का विशेष जोर होगा उन्हें सीधे धान बोने और जलवायु के अनुकूल किस्मों के बारे में जानकारी दी जाएगी।

Advertisement
First Published - May 8, 2025 | 11:07 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement