facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत हुए 1 करोड़ डिजिटल ओपीडी पंजीकरण

Advertisement

राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (एनएचए) के मुताबिक अभी ये सेवाएं 33 राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों के 2,600 स्वास्थ्य केंद्रों में उपलब्ध हैं।

Last Updated- October 10, 2023 | 11:14 PM IST
doctor

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) के तहत एक करोड़ से अधिक पंजीकरण हुए हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (एनएचए) के मुताबिक अभी ये सेवाएं 33 राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों के 2,600 स्वास्थ्य केंद्रों में उपलब्ध हैं।

नीति आयोग के मुख्य कार्याधिकारी आरसी शर्मा ने इस महत्त्वपूर्ण डिजिटल सेवा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एबीडीएम का लक्ष्य स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच को आसान और समुचित ढंग से मुहैया करवाना है। ओपीडी केंद्रों पर स्कैन व शेयर सेवा आसान तकनीकी हस्तक्षेप है। इससे रोजाना एक लाख लोगों को अस्पताल की कतार में लगने से मुक्ति मिली है और उनके समय की बचत हुई है।

स्कैन और शेयर सेवा की शुरुआत अक्टूबर, 2022 को हुई थी। इसके तहत मरीज ओपीडी पंजीकरण के केंद्रों पर क्यूआर कोड को स्कैन करता है और अपने आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाते को तत्काल पंजीकरण के लिए पेश करता है। मरीजों की डिजिटल ओपीडी के टोकन बनाने के मामले में उत्तर प्रदेश अव्वल है और इसने सर्वाधिक 37.5 लाख टोकन बनाए हैं। इसके बाद कर्नाटक (18.5 लाख टोकन) और जम्मू-कश्मीर (11.9 लाख टोकन) हैं।

Advertisement
First Published - October 10, 2023 | 11:14 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement