facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

राज्य सभा की 10 सीटें खाली, शीघ्र भरी जाएंगी

Advertisement

राज्य सभा की जो 10 सीट खाली हुई हैं, उनमें 7 भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पास थीं। इनमें दो सीट कांग्रेस और एक राष्ट्रीय जनता दल के पास थी।

Last Updated- June 11, 2024 | 11:10 PM IST
राज्य सभा की 10 सीटें खाली, शीघ्र भरी जाएंगी, 10 vacancies created in Rajya Sabha after members get elected to LS

राज्य सभा की कम से कम 10 सीट खाली हो गई हैं, क्योंकि तीन केंद्रीय मंत्रियों समेत उच्च सदन के ये सदस्य हाल ही में संपन्न हुए आम चुनाव में सांसद बन कर लोक सभा पहुंच गए हैं। उच्च सदन ने सोमवार शाम को सीट खाली होने की जानकारी दी। इन्हें भरने के लिए बहुत जल्द प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

राज्य सभा की जो 10 सीट खाली हुई हैं, उनमें 7 भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पास थीं। इनमें दो सीट कांग्रेस और एक राष्ट्रीय जनता दल के पास थी। बिहार, महाराष्ट्र और असम से दो-दो तथा राजस्थान, त्रिपुरा, हरियाणा और मध्य प्रदेश से एक-एक सीट खाली हुई है।

चुनाव होने की स्थिति में भाजपा को हरियाणा और राजस्थान से कम से कम दो सीट मिल सकती हैं। इनमें हरियाणा से कांग्रेस के राज्य सभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा रोहतक से चुनाव जीते हैं, जबकि कांग्रेस के ही वेणुगोपाल राजस्थान से राज्य सभा सांसद थे, लेकिन वे केरल की आलप्पुझा सीट से जीत कर लोक सभा पहुंच गए हैं। भाजपा के पास इन दोनों सीटों को जीतन के लिए हरियाणा और राजस्थान में विधायकों की पर्याप्त संख्या है।

असम में राज्य सभा सांसद और केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल तथा कामाख्या प्रसाद भी आम चुनाव जीत कर लोक सभा पहुंच गए हैं। इससे इस राज्य में भी राज्य सभा की दो सीट खाली हो गई हैं, लेकिन यदि ‘इंडिया’ गठबंधन ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट के साथ हाथ मिला लेता है तो भाजपा के लिए ये दोनों सीट जीतना थोड़ा मुश्किल होगा।

महाराष्ट्र में खाली हुई दोनों सीटों पर भाजपा आसानी से जीत दर्ज कर सकती है, क्योंकि इसके लिए उसके पास पर्याप्त संख्या बल है। इनमें सीट का प्रतिनिधित्व केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल करते थे। महाराष्ट्र में आम चुनाव के कारण खाली होने वाली सीटों से इतर एक और सीट खाली है। यदि खाली तीनों सीटों पर एक साथ चुनाव हुआ तो यह सीट महाविकास अघाड़ी के खाते में जा सकती है। बिहार की दो सीटों में एक एनडीए और एक इंडिया गठबंधन के खाते में जा सकती है।

इन 10 सीटों के अलावा केरल से तीन राज्य सभा सांसद 1 जुलाई को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इन सीटों को भरने के लिए प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। यहां भाकपा, माकपा और केरल कांग्रेस (एम) के पास राज्य सभा की एक-एक सीट है। ये चारों भी नामित सदस्य हैं, जो जुलाई के मध्य में सेवानिवृत्त हो जाएंगे। इनमें महेश जेठमलानी, राम शकल, राकेश सिन्हा और सोनल मानसिंह हैं। इन चारों ने नामित होने के बाद भाजपा का दामन थाम लिया था।

Advertisement
First Published - June 11, 2024 | 11:10 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement