facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

राजस्थान से गुजर रहे अमृतसर-जामनगर एक्सप्रेस वे पर लगेंगे 11 सोलर एनर्जी प्लांट

Advertisement
Last Updated- February 23, 2023 | 5:56 PM IST
solar power plant- सोलर पावर प्लांट

राजस्थान से गुजरने वाले अमृतसर-बठिंडा-जामनगर एक्सप्रेस वे के खंड में छह स्थानों पर 11 सौर ऊर्जा प्लांट लगाए जाएंगे। इसके लिए जोधपुर वितरण निगम लि. एवं नेशनल हाइवेज लॉजिस्टिक मैनेजमेंट लिमिटेड के बीच समझौता हुआ है।

एक सरकारी बयान के अनुसार इस बारे में एक बैठक बुधवार को यहां मुख्य सचिव उषा शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जोधपुर बिजली वितरण कंपनी तथा नेशनल हाइवेज लॉजिस्टिक मैनेजमेंट लिमिटेड (NHLML) के बीच समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किये गए। इस समझौते के तहत अमृतसर-बठिंडा-जामनगर एक्सप्रेसवे पर राज्य में तीन जिलों हनुमानगढ़, बीकानेर और जोधपुर के कुल छह स्थानों पर 11 सौर उर्जा प्लांट विकसित किये जायेंगे।

कुल 27.43 मेगावॉट क्षमता के ये उर्जा प्लांट सौर कृषि आजीविका योजना (पीएम कुसुम) के तहत लगाए जायेंगे। ये प्लांट हनुमानगढ़ जिले के कोल्हा गांव, बीकानेर जिले के मलकीसर-गोपल्यान रोड,नौरंगदेसर एवं रासीसर गांव तथा जोधपुर जिले के भीकमकोर गांव में लगेंगे।

उल्लेखनीय है कि सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने नेशनल हाइवेज लॉजिस्टिक्स मैनेजमेंट लिमिटेड के माध्यम से यह कार्य योजना तैयार की है। जिसमें राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेस हाइवेज के किनारे सौलर पैनल लगाए जाने हैं।

यह योजना पीपीपी (सार्वजनिक निजी भागीदारी) मोड के आधार पर विकसित की जाएगी। बैठक में सौर बुनियादी ढांचा विकसित करने से जुड़े विभिन्न मुद्दों एवं भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI)और राज्य सरकार के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग व एक्सप्रेस हाइवे से सम्बंधित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि NHLML के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्यों में तेजी लायें।

Advertisement
First Published - February 23, 2023 | 5:48 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement