facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

तमिलनाडु में मिली 12 घंटे काम को मंजूरी, मल्टीनैशनल कंपनियों को लुभाने की हो रही तैयारी

Advertisement
Last Updated- April 21, 2023 | 10:52 PM IST
UP help desk

तमिलनाडु में विनिर्माण इकाई स्थापित करने के लिए बहुराष्ट्रीय कंपनियों को लुभाने की कवायद में राज्य विधानसभा ने शुक्रवार को एक विधेयक पारित किया, जिसमें काम के घंटे बढ़ाकर 12 घंटे करने को मंजूरी दी गई है। अभी 8 घंटे काम की अनुमति थी।

इस कदम से सूचना तकनीक, इलेक्ट्रॉनिक्स, टेक्सटाइल और बिना चमड़े वाले फुटवियर (non-leather footwea) सेक्टर को लाभ मिलने की संभावना है। इससे Apple के कॉन्ट्रैक्टरों जैसे फॉक्सकान, पेगाट्रॉन और विस्ट्रॉन को भी लाभ मिल सकता है।

तमिलनाडु विधानसभा ने शुक्रवार को फैक्टरीज अमेंडमेंट बिल 2023 (Factories Amendment Bill 2023) पारित किया है। वाम दलों सहित सत्तासीन DMK के कुछ सहयोगियों ने इसके खिलाफ विधानसभा से बहिर्गमन किया। खबरों के मुताबिक इस अधिनियम में 12 घंटे काम करने, 4 दिन के कार्यदिवस और सप्ताह में 3 दिन की छुट्टी का प्रावधान है।

कर्नाटक देश का पहला राज्य है, जिसने 24 फरवरी को फैक्टरियों में 12 घंटे की शिफ्ट, रात के समय में महिलाओं को काम करने को अनुमति दी थी।

Advertisement
First Published - April 21, 2023 | 10:52 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement