facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Bihar: NEET-UG पेपर लीक मामले में अब तक 13 लोग गिरफ्तार

Advertisement

अधिकारियों ने बताया कि प्रश्नपत्र लीक मामले की जांच शुक्रवार को बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) को सौंप दी गई।

Last Updated- May 11, 2024 | 8:26 AM IST
arrested
Representative Image

बिहार पुलिस ने पांच मई को आयोजित राष्ट्रीय पात्रता व प्रवेश परीक्षा (नीट)-स्नातक के कथित प्रश्न पत्र लीक मामले में अब तक चार अभ्यर्थियों और उनके परिवार के सदस्यों सहित 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि प्रश्नपत्र लीक मामले की जांच शुक्रवार को बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) को सौंप दी गई।

ईओयू द्वारा जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, ”अब तक इस मामले की जांच पटना पुलिस की विशेष टीम कर रही थी। अब तक चार अभ्यर्थियों और उनके परिजनों समेत कुल 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

इसके अलावा, गिरफ्तार आरोपियों में से एक व्यक्ति बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) शिक्षक भर्ती परीक्षा-3 प्रश्नपत्र लीक मामले में भी शामिल है।” विज्ञप्ति के मुताबिक, ”सभी आरोपी न्यायिक हिरासत में हैं और ईओयू के अधिकारी उनसे हिरासत में पूछताछ करेंगे। पुलिस ने आरोपियों के पास से आपत्तिजनक दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किये हैं।”

विज्ञप्ति में बताया गया कि अब तक की जांच से पता चला है कि नीट-स्नातक के प्रश्न पत्र और उनके उत्तर पांच मई की परीक्षा से पहले ही लगभग 35 अभ्यर्थियों तक पहुंचा दिये गये थे। विज्ञप्ति के मुताबिक, मामले की जांच जारी है।

Advertisement
First Published - May 11, 2024 | 8:26 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement