facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में सिंधिया, चौहान, दिग्विजय सहित 144 उम्मीदवार

Advertisement

तीसरे चरण की इन नौ सीटों के लिए 144 उम्मीदवारों ने कुल 223 नामांकन पत्र दाखिल किये।

Last Updated- April 20, 2024 | 12:21 PM IST
MP loksabha election 2024

मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण की नौ सीटों पर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और विपक्षी दल कांग्रेस सहित कुल 144 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया। एक शीर्ष चुनाव अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। तीसरे चरण का मतदान सात मई को है।

पहले तीसरे चरण में केवल आठ सीटों पर मतदान होना था लेकिन बैतूल (सुरक्षित) में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के उम्मीदवार की मृत्यु के कारण दूसरे चरण में इस सीट पर होने वाले चुनाव को स्थगित कर दिया गया था और इस प्रकार अब तीसरे चरण में कुल नौ सीटों पर मतदान होगा।

गुना, विदिशा और राजगढ़ कुछ ऐसी हाई-प्रोफाइल सीटें हैं जहां तीसरे चरण में मतदान होगा। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान क्रमश: गुना और विदिशा से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस ने राजगढ़ सीट से पूर्व मुख्यमंत्री और अपने राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह को चुनाव मैदान में उतारा है।

मध्य प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) अनुपम राजन ने कहा कि तीसरे चरण की नौ सीटों पर नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया शुक्रवार को पूरी हो गई। तीसरे चरण की इन नौ सीटों के लिए 144 उम्मीदवारों ने कुल 223 नामांकन पत्र दाखिल किये।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार को नामांकन के अंतिम दिन 61 उम्मीदवारों ने 99 नामांकन पत्र दाखिल किये। मुरैना, भिंड (सुरक्षित), ग्वालियर, गुना, सागर, विदिशा, भोपाल, राजगढ़ और बैतूल (सुरक्षित) सीटों पर सात मई को तीसरे चरण में मतदान होगा।

अधिकारी ने बताया कि मुरैना से 18, भिंड (आरक्षित) से नौ, ग्वालियर से 22, गुना से 17, सागर से 14, विदिशा से 19, भोपाल से 28 और राजगढ़ से 16 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया। बैतूल में चुनाव स्थगित होने के बाद केवल एक बसपा प्रत्याशी को नामांकन दाखिल करने की अनुमति दी गई। नामांकन पत्रों की जांच शनिवार को होगी जबकि उम्मीदवार 22 अप्रैल तक अपना नामांकन वापस ले सकते हैं।

Advertisement
First Published - April 20, 2024 | 12:21 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement