facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

आंध्र प्रदेश सरकार ने नेपाल से 144 तेलुगु नागरिकों को विशेष विमान से सुरक्षित भारत लाया

Advertisement

आंध्र प्रदेश सरकार ने नेपाल से 144 तेलुगु नागरिकों और छह प्रोफेसरों को विशेष विमान से सुरक्षित भारत लौटाया, राष्ट्रपति पौडेल ने शांति बनाए रखने का किया आग्रह

Last Updated- September 11, 2025 | 11:04 PM IST
Nepal
नेपाल की राजधानी काठमांडू में हिंसा का दृश्य

आंध्र प्रदेश के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री नारा लोकेश ने गुरुवार को कहा कि 144 तेलुगु लोगों को काठमांडू से विशेष विमान के जरिये विशाखापत्तनम और तिरुपति सुरक्षित रूप से पहुंचाया गया। आंध्र प्रदेश सरकार के अनुसार, काठमांडू हवाई अड्डे पर 150 से अधिक तेलुगु लोगों को विमान में सवार होने की मंजूरी मिली जबकि सिमीकोट से 12 लोगों का एक समूह नेपालगंज के रास्ते सुरक्षित रूप से भारत पहुंचा।

सुरक्षित वापस लौटा प्रोफेसरों का दल

नेपाल की राजधानी काठमांडू में आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में शामिल होने गए उत्तर प्रदेश के बलिया स्थित एक महाविद्यालय के प्रोफेसरों का एक दल गुरुवार को सकुशल भारत लौटा। बलिया के टाउन स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्रोफेसर बृजेश सिंह के नेतृत्व में छह सदस्यीय दल काठमांडू में 6 से 8 सितंबर तक जलवायु परिवर्तन को लेकर आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए बलिया से 5 सितंबर को निकला था।

समाधान खोजने के प्रयास जारी: राष्ट्रपति

नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने सभी पक्षों से शांति बनाए रखने में सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि वह संवैधानिक ढांचे के भीतर मौजूदा राजनीतिक हालात का समाधान खोजने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने सभी पक्षों से समस्या का जल्द से जल्द समाधान निकालने के उनके प्रयासों में विश्वास दिखाने का आह्वान किया। 

Advertisement
First Published - September 11, 2025 | 11:04 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement