facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

18 होल का गोल्फ कोर्स, कई खेल परिसर हैं द्वारका में DDA की आगामी परियोजनाओं में शामिल

Advertisement
Last Updated- February 05, 2023 | 10:06 AM IST
Golf Course

सेक्टर 24 में 18 होल का गोल्फ कोर्स, तीन अन्य सेक्टरों में खेलकूद परिसर और चार फुट ओवरब्रिज का निर्माण यहां द्वारका में दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) की आगामी परियोजनाओं में शामिल हैं।

प्राधिकरण ने शनिवार को परियोजनाओं के बारे में ट्वीट किया। उसने एक पोस्टर पोस्ट करते हुए ट्वीट किया, ‘‘ डीडीए की द्वारका की कई परिवर्तनकारी परियोजनाएं पूरी हो गयी हैं तथा कई परियोजनाओं की दिशा में काम चल रहा है। ’’

पोस्टर में कहा गया है कि द्वारका के सेक्टर 19 बी में सरकारी-निजी साझेदारी से खेल परिसर बनेगा। अन्य आगामी परियोजनाओं में 4300 निर्माणाधीन मकान, चार फुट ओवरब्रिज और दो सामुदायिक हॉल शामिल हैं।

उसने कहा, ‘‘ सेक्टर 27 में 18 होल का गोल्फ कोर्स , सेक्टर आठ, 17, 19 एवं 26 में खेलकूद परिसर उन परियोजनाओं में शामिल हैं जिनको लेकर काम चल रहा है।’’ दो सौ एकड़ क्षेत्र में भारत वंदना पार्क भी निर्माण चल रहा है।

पोस्टर के एक खंड में डीडीए ने द्वारका सेक्टर 11 में 29.65 एकड़ क्षेत्र में फैले खेलकूद परिसर जैसे पूरी हो चुकी परियोजनाओं का विवरण दिया है।

Advertisement
First Published - February 5, 2023 | 10:06 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement