facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

इस साल के अंत तक और 2000 सरकारी कर्मचारियों का होगा प्रमोशन : Jitendra Singh

Advertisement

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के बयान के मुताबिक, ASO और अन्य ग्रेडों में अन्य 2000 पदोन्नतियां प्रक्रिया में है और उम्मीद है कि इस साल के अंत तक उन्हें पदोन्नत कर दिया जाएगा।

Last Updated- August 01, 2023 | 9:05 AM IST
Union Minister Jitendra Singh

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह (Union Minister Jitendra Singh) ने सोमवार को बताया कि सहायक अनुभाग अधिकारी (ASO) और अन्य ग्रेडों में लगभग 2,000 पदोन्नति प्रक्रिया में हैं और इस साल के अंत तक इस प्रक्रिया के पूरा होने की संभावना है।

केंद्रीय सचिवालय कर्मचारियों के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक के दौरान उन्होंने इसका जिक्र किया।

इस बैठक में केंद्रीय सचिवालय सेवा (सीएसएस) फोरम के प्रतिनिधि और सीमित विभागीय प्रतिस्पर्धी परीक्षा (एलडीसीई) के सीधी भर्ती वाले कर्मचारी शामिल थे।  तीनों प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त रूप से मंत्री के साथ बैठक की थी। कार्मिक राज्य मंत्री सिंह ने बताया कि पिछले साल बड़े पैमाने पर लगभग नौ हजार पदोन्नतियां की गई थी और उससे पहले कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) तीन वर्षों में चार हजार पदोन्नतियां दे चुका है।

ये भी पढ़ें: ITR Filing: आखिरी दिन दाखिल हुए 26.74 लाख आईटीआर रिटर्न

मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस बात को लेकर बहुत गंभीर हैं कि मेहनती और अच्छा काम करने वाले अधिकारियों को काम के अनुकूल माहौल के साथ-साथ समय पर सेवा लाभ भी प्रदान किया जाए ताकि वे राष्ट्र निर्माण में अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए हमेशा तत्पर रहें।

कार्मिक मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान में मंत्री के हवाले से कहा गया है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली सरकार कर्मचारियों को प्रेरित करने के लिए बड़े पैमाने पर पदोन्नति दे रही है ताकि लंबे समय तक ठहराव की समस्या को दूर किया जा सके।

बयान के मुताबिक, एएसओ और अन्य ग्रेडों में अन्य 2,000 पदोन्नतियां प्रक्रिया में है और उम्मीद है कि इस साल के अंत तक उन्हें पदोन्नत कर दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें: PM Jan Dhan की सफलता की कुंजी मनरेगा में महिलाओं की भागीदारी

Advertisement
First Published - August 1, 2023 | 9:04 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement