facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Bokaro: SAIL के बोकारो स्टील प्लांट में आग लगने के बाद 21 कर्मचारियों को चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया

Advertisement

सेल के अधिकारी ने बताया कि इस घटना में किसी की मौत होने की कोई जानकारी नहीं मिली है। आग लगने के बाद कर्मचारियों को बोकारो जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Last Updated- April 06, 2024 | 4:11 PM IST
Saudi Arabia Bus Accident
Representative Image

भारतीय इस्पात प्राधिकरण लिमिटेड (SAIL) के बोकारो इस्पात संयंत्र (Bokaro steel plant) में शनिवार सुबह आग लगने के बाद सभी 21 कर्मचारियों को चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि यह कदम एहतियातन उठाया गया है क्योंकि ये कर्मचारी धुएं के संपर्क में आए थे। सेल के अधिकारी ने बताया कि इस घटना में किसी की मौत होने की कोई जानकारी नहीं मिली है। आग लगने के बाद कर्मचारियों को बोकारो जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अधिकारी ने अस्पताल द्वारा जारी चिकित्सकीय बुलेटिन के हवाले से बताया, ‘‘कुछ संविदा कर्मियों सहित 21 कर्मचारी निगरानी में हैं। उन सभी की हालत स्थिर है और वे चिकित्सकों की निरंतर निगरानी में हैं।’’

उन्होंने बताया कि यह घटना उस समय हुई जब बोकारो संयंत्र की मिश्रित गैस पाइपलाइन में रखरखाव का काम किया जा रहा था। अधिकारी ने कहा, ‘‘पाइपलाइन से किसी भी गैस का रिसाव नहीं हुआ है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।’’ उन्होंने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है और वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं।

Advertisement
First Published - April 6, 2024 | 4:11 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement