facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

पश्चिम एशिया संकट के बीच ईरान से 2,557 लोग सुरक्षित निकाले गए: विदेश मंत्रालय

Advertisement

भारतीय नागरिकों को ईरान की यात्रा से बचने की सलाह लगातार दी जा रही है

Last Updated- June 05, 2026 | 12:02 AM IST
Iran Israel War
प्रतीकात्मक तस्वीर

पश्चिम एशिया संकट से उत्पन्न चुनौतीपूर्ण हालात के बावजूद ईंधन आपूर्ति, विमानन सेवाएं और समुद्री परिचालन सामान्य हैं। सरकार ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। मौजूदा हालात के बीच सरकार ने ईरान एवं अन्य खाड़ी देशों में फंसे लोगों को निकालने, ऊर्जा आपूर्ति और परिवहन परिचालन से संबंधित ब्योरा दिया।

पश्चिम एशिया संकट पर संवाददाता सम्मेलन में विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत ने भूमि-सीमा मार्गों के जरिये ईरान से 2,557 नागरिकों को सुरक्षित निकालने में मदद की है। भारतीय नागरिकों को ईरान की यात्रा से बचने की सलाह लगातार दी जा रही है।

मंत्रालय ने बुधवार को कुवैत अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुए हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत की पुष्टि की। अधिकारियों ने कहा कि खाड़ी क्षेत्र में उड़ान संपर्क में लगातार सुधार हो रहा है, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), कुवैत और बहरीन के हवाई क्षेत्र खुल हैं जबकि कई अन्य देशों में सीमित परिचालन फिर से शुरू हो गया है।

ऊर्जा के मोर्चे पर सरकार ने कहा कि देश में रसोई गैस की कोई कमी नहीं है। पिछले तीन दिनों के दौरान तेल विपणन कंपनियों को 1.5 करोड़ सिलिंडरों की बुकिंग मिली जिनमें 1.43 करोड़ एलपीजी सिलिंडर लोगों उपभोक्ताओं को दिए गए। तेल वितरण कंपनियों ने 19,372 टन वाणिज्यिक एलपीजी और 649 टन ऑटो एलपीजी की भी बिक्री की।

Advertisement
First Published - June 4, 2026 | 11:55 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement