facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Punjab: डिपार्चर टाइम में बदलाव की सूचना नहीं मिलने से सिंगापुर नहीं जा सके 32 यात्री

Advertisement
Last Updated- January 19, 2023 | 3:33 PM IST
flight

पंजाब के अमृतसर में श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से सिंगापुर जाने वाले एक विमान में 32 यात्री सवार नहीं हो सके क्योंकि उनके बुकिंग एजेंट ने प्रस्थान समय में बदलाव के बारे में उन्हें सूचित नहीं किया। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। ‘स्कूट एयरलाइन’ का विमान निर्धारित समय के अनुसार बुधवार को शाम 7:55 बजे उड़ान भरने वाला था।

हालांकि, यह विमान शाम चार बजे ही हवाई अड्डे से रवाना हो गया। अधिकारियों के मुताबिक सभी यात्रियों को उनके बुकिंग एजेंटों द्वारा ई-मेल के माध्यम से समय से पहले बदलाव के समय के बारे में सूचित किया गया था।

श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निदेशक वी के सेठ ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘ सभी बुकिंग एजेंटों को समय पर सूचित कर दिया गया था और उन्होंने अपने ग्राहकों को इस बारे में सूचना दे दी थी। लेकिन, केवल एक एजेंट अपने यात्रियों को सूचित नहीं कर सका और क्यों नहीं कर सका, ये वही बता सकता है। ’’ उन्होंने कहा कि विमान में सवार हुए 263 यात्री समय पर हवाई अड्डे पर पहुंच गए थे।

वी के सेठ ने कहा, ‘‘ यदि हम उड़ान के समय में बदलाव की बात करें तो एक उचित प्रक्रिया का पालन किया गया था, क्योंकि ऐसा सभी संबंधित प्राधिकरणों के अलावा भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण से पूर्व मंजूरी के साथ किया जाता है।’’

Advertisement
First Published - January 19, 2023 | 3:31 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement