facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

49 years of Emergency: आपातकाल के विरोध में संघर्ष करने वाले सभी सत्याग्रहियों को नमन- UP CM Yogi

Advertisement

49 years of Emergency: भारतीय जनता पार्टी आज 25 जून को पूरे प्रदेश में आपातकाल के विरोध में काला दिवस के रूप में मनाएगी।

Last Updated- June 25, 2024 | 10:02 AM IST
UP CM Yogi Adityanath
UP CM Yogi Adityanath

उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ समेत भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रदेश इकाई के बड़े नेताओं ने मंगलवार को आपातकाल की बरसी पर कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए लोकतंत्र की पुनर्स्थापना हेतु संघर्ष करने वाले सभी सत्याग्रहियों को नमन किया है।

योगी ने आपातकाल की बरसी पर मंगलवार को ‘एक्‍स’ पर अपनी एक पोस्ट में कहा कि भारत के महान लोकतंत्र पर कलंक ‘आपातकाल’ 1975 में आज ही के दिन कांग्रेस पार्टी द्वारा देश पर थोपा गया था। उन्होंने कहा,” उस अंधकार युग में तमाम अमानवीय यातनाओं को सहते हुए लोकतंत्र की पुनर्स्थापना हेतु संघर्ष करने वाले सभी पुण्यात्मा सत्याग्रहियों को नमन। जय हिंद।” प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने ‘एक्‍स’ पर अपने संदेश में कहा, ”25 जून 1975 आजाद भारत का सबसे काला कालखण्ड.. भारतीय राजनीति और लोकतंत्र के इतिहास का सबसे विशाल काला अध्याय। “आपातकाल” के खिलाफ उठी हर स्वर को कोटिशः नमन।”

इसके पहले आपातकाल की बरसी की पूर्व संध्‍या पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ‘एक्‍स’ पर एक पोस्ट में कहा था, ”कल 25 जून है। जो लोग इस देश के संविधान की गरिमा पर समर्पित हैं, जो लोग भारत की लोकतांत्रिक परंपराओं पर निष्ठा रखते हैं, उनके लिए 25 जून न भूलने वाला दिवस है। ”

मौर्य ने कहा था, ”25 जून को भारत के लोकतंत्र पर जो काला धब्बा लगा था, उसके 50 वर्ष हो रहे हैं। भारत की नई पीढ़ी यह कभी नहीं भूलेगी की संविधान को पूरी तरह नकार दिया गया था, भारत को जेलखाना बना दिया गया था, लोकतंत्र को पूरी तरह दबोच दिया गया था।”

देश में आपातकाल की घोषणा तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 25 जून, 1975 की देर रात आकाशवाणी पर की थी। इससे कुछ घंटे पहले, उच्चतम न्यायालय ने लोकसभा सदस्य के रूप में इंदिरा गांधी के निर्वाचन को अमान्य घोषित करने के इलाहाबाद उच्च न्यायालय के फैसले पर सशर्त रोक लगा दी थी। शीर्ष अदालत ने गांधी से कहा था कि वह संसदीय कार्यवाही से दूर रहें।

भारतीय जनता पार्टी आज 25 जून को पूरे प्रदेश में आपातकाल के विरोध में काला दिवस के रूप में मनाएगी। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष त्रयम्बक त्रिपाठी ने बताया कि आज पार्टी द्वारा आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रमों में योगी आदित्यनाथ (गोरखपुर), भूपेन्द्र सिंह चौधरी (लखनऊ महानगर) उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (झांसी) और ब्रजेश पाठक (लखनऊ जिला) में काला दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे। प्रदेश उपाध्यक्ष ने बताया पूरे प्रदेश में जिला स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों में राज्य सरकार के मंत्रिगण, पार्टी पदाधिकारी एवं वरिष्ठ नेता सम्मिलित होंगे।

Advertisement
First Published - June 25, 2024 | 10:02 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement