facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

हरियाणा के पिंजौर में रोडवेज बस पलटने से 50 लोग घायल; ज्यादातर स्कूली बच्चे

पंचकूला के उपायुक्त यश गर्ग ने जिले के सिविल अस्पताल में संवाददाताओं से कहा, ‘‘एक मोड़ के पास मिनी बस पलट गई। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Last Updated- July 08, 2024 | 1:17 PM IST
50 people injured when roadways bus overturns in Haryana's Pinjore; mostly school children हरियाणा के पिंजौर में रोडवेज बस पलटने से 50 लोग घायल; ज्यादातर स्कूली बच्चे

हरियाणा के पिंजौर में सोमवार को क्षमता से अधिक सवारियों को ले जा रही रोडवेज की मिनी बस के पलट जाने से 50 लोग घायल हो गए, जिनमें अधिकांश स्कूली बच्चे हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पंचकूला के उपायुक्त यश गर्ग ने जिले के सिविल अस्पताल में संवाददाताओं से कहा, ‘‘एक मोड़ के पास मिनी बस पलट गई। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल हमारा ध्यान बचाव कार्य पर है। सभी बच्चे ठीक हैं, किसी को भी कोई गंभीर चोट नहीं आई है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘पंचकूला के सिविल अस्पताल में 30 बच्चों को लाया गया है। अन्य पिंजौर में चिकित्सकों की निगरानी में हैं।’’ पंचकूला के सिविल अस्पताल में चार वयस्कों को भी लाया गया और उनमें से एक 60 वर्षीय महिला है। महिला के हाथ पर चोट लगी है।

उन्होंने बताया कि उसे चंडीगढ़ के PGI अस्पताल में रेफर किया गया है। गर्ग ने बताया कि एक अन्य घायल व्यक्ति गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती है। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष एवं पंचकूला से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक ज्ञान चंद गुप्ता ने संवाददाताओं को बताया कि दुर्घटना पंचकूला के एक गांव के पास हुई।

गुप्ता ने बताया कि बस के चालक और परिचालक को निलंबित कर दिया गया है। गुप्ता ने बताया, ‘‘बस में क्षमता से अधिक सवारी थीं और हमें बताया गया है कि वाहन की गति भी अधिक थी। जैसे ही बस एक मोड़ के पास पहुंची तो वह पलट गई।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमारी प्राथमिकता घायलों का उपचार कराना है।’’

First Published - July 8, 2024 | 1:17 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट