facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

54th GST council meet: कैंसर रोगियों को मिली बड़ी राहत, दवाओं पर GST काउंसिल ने टैक्स रेट 12 से घटाकर 5% किया

Advertisement

54th GST council meet: निर्मला सीतारमण ने जीएसटी परिषद की 54वीं बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा कि दरों को युक्तिसंगत बनाने पर गठित मंत्री समूह ने स्थिति रिपोर्ट सौंप दी है।

Last Updated- September 09, 2024 | 7:36 PM IST
54th GST council meet: Big relief to cancer patients, GST Council reduced the tax rate on medicines from 12% to 5%कैंसर रोगियों को मिली बड़ी राहत, दवाओं पर GST काउंसिल ने टैक्स रेट 12% से घटाकर 5% किया

54th GST council meet: सरकार ने कैंसर रोगियों को बड़ी राहत दी है। जीएसटी परिषद ने सोमवार, 9 सितंबर को कैंसर की दवा पर जीएसटी दर 12 से घटाकर पांच प्रतिशत कर दिया। इसके साथ ही नमकीन पर इसे 18 से घटाकर 12 प्रतिशत कर दिया।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जीएसटी परिषद की 54वीं बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा कि दरों को युक्तिसंगत बनाने पर गठित मंत्री समूह ने स्थिति रिपोर्ट सौंप दी है।

जीएसटी परिषद स्वास्थ्य और जीवन बीमा प्रीमियम पर जीएसटी की दर को मौजूदा 18 प्रतिशत से कम करने पर व्यापक रूप से सहमत हो गई है लेकिन इस पर अंतिम फैसला अगली बैठक में लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य बीमा पर जीएसटी दर में कमी को लेकर नये मंत्री समूह का गठन किया गया। समूह अपनी रिपोर्ट अक्टूबर के अंत तक सौपेंगा।

जीएसटी आने से पहले बीमा प्रीमियम पर सेवा कर लगता था। वर्ष 2017 में जीएसटी लागू होने पर सेवा कर को जीएसटी प्रणाली में शामिल कर लिया गया था। वित्त वर्ष 2023-24 में केंद्र और राज्यों ने स्वास्थ्य बीमा प्रीमियम पर जीएसटी के जरिये 8,262.94 करोड़ रुपये एकत्र किए, जबकि स्वास्थ्य पुनर्बीमा प्रीमियम पर जीएसटी के रूप में 1,484.36 करोड़ रुपये वसूले गए।

(PTI के इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - September 9, 2024 | 7:33 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement