facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत में Covid-19 के 6,155 नए मामले आए सामने, एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर हुई 31,194

Advertisement

आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से 11 और मरीजों के दम तोड़ने से मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 5,30,954 हो गई है

Last Updated- April 08, 2023 | 12:14 PM IST
Serum Institute of India to apply for license of JN.1 Covid variant vaccine

भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 6,155 नए मामले सामने आए और उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 31,194 हो गई.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक, भारत में कोरोना वायरस से अब तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,47,51,259 पर पहुंच गई है.

आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से 11 और मरीजों के दम तोड़ने से मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 5,30,954 हो गई है. इनमें केरल द्वारा संक्रमण से मौत के मामलों का पुनर्मिलान करने के बाद मृतकों की सूची में जोड़े गए दो मामले भी शामिल हैं.

स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, भारत में उपचाराधीन मरीजों की संख्या कुल संक्रमितों का 0.07 प्रतिशत है. वहीं, कोविड-19 से ठीक होने वालों की राष्ट्रीय दर 98.74 प्रतिशत है. यह भी पढ़ें : India COVID-19 Update: भारत में कोरोना ने बढ़ाई टेंशन, बीते 24 घंटे में 6,155 नए केस, क्या देश में फिर से पाबंदियां बढ़ेंगी!

आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 4,41,89,111 हो गई है, जबकि मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत दर्ज की गई है. मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, भारत में देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक कोविड-19 रोधी टीकों की 220.66 करोड़ खुराक लगाई जा चुकी हैं.

Advertisement
First Published - April 8, 2023 | 12:14 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement