facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

spicejet का एक यात्री प्लेन के टॉयलेट में फंसा; टिकट के पैसे लौटाने को लेकर एयरलाइन ने लिया यह फैसला

Advertisement

इस संबंध में एक अधिकारी ने कहा कि नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) घटना की जांच कर रहा है।

Last Updated- January 17, 2024 | 7:49 PM IST
SpiceJet

spicejet का एक यात्री मंगलवार को दरवाजे का ‘लॉक’ खराब होने के कारण विमान के टॉयलेट में करीब एक घंटे तक फंसा रहा। घटना के समय विमान हवा में था। spicejet के प्रवक्ता के अनुसार, यह घटना मंगलवार को मुंबई से बेंगलुरु जा रही उड़ान में हुई और एयरलाइन यात्री को टिकट के पूरे पैसे वापस कर रही है।

इस संबंध में एक अधिकारी ने कहा कि नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) घटना की जांच कर रहा है। एयरलाइन ने यात्री को हुई असुविधा के लिए माफी भी मांगी है। विमान के बेंगलुरु हवाई अड्डे पर उतरने के तुरंत बाद एक इंजीनियर ने टॉयलेट का दरवाजा खोला और तब जाकर यात्री बाहर आ पाया। यात्री के बारे में तत्काल विवरण नहीं मिल सका है।

प्रवक्ता ने बुधवार को एक बयान में कहा, ‘‘सोलह जनवरी को, मुंबई से बेंगलुरु जा रही spicejet की उड़ान में दरवाजे के ‘लॉक’ में खराबी के कारण एक यात्री दुर्भाग्य से लगभग एक घंटे तक टॉयलेट के अंदर फंसा रहा। घटना के समय विमान हवा में था।’’ उन्होंने कहा, ‘‘पूरी यात्रा में, हमारे चालक दल के सदस्यों ने यात्री को मदद और निर्देशन उपलब्ध कराया। विमान के उतरने पर एक इंजीनियर ने टॉयलेट का दरवाजा खोला और यात्री को तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई।’’

प्रवक्ता ने यह भी कहा कि यात्री को टिकट का पूरा पैसा वापस किया जा रहा है। इस बीच, यात्रियों की ओर से दिसंबर में रद्द की गईं उड़ानों के टिकट का पैसा वापस न मिलने की शिकायतें भी आ रही हैं। शिकायतों के बारे में पूछे जाने पर spicejet के प्रवक्ता ने कहा कि दिसंबर 2023 या इससे पहले रद्द की गईं उड़ानों के लिए राशि वापसी एयरलाइन द्वारा संसाधित की गई है।

प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, “यह ध्यान रखना जरूरी है कि राशि वापसी की प्रक्रिया बुकिंग के स्रोत को निर्देशित की जाती है। ट्रैवल एजेंट या पोर्टल के माध्यम से बुकिंग करने वाले यात्रियों के लिए राशि वापसी संबंधित ट्रैवल एजेंट को संसाधित की जाती है।”

कई यात्रियों ने spicejet से पैसा वापस मिलने में देरी के बारे में सोशल मीडिया पर शिकायत की है। डिजाइनर शिवि पाल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर हाल में एक पोस्ट में कहा कि उन्हें अभी तक वाराणसी से बुक की गई spicejet की उस उड़ान के टिकट का पैसा वापस नहीं मिला है, जिसे 27 दिसंबर, 2023 को रद्द कर दिया गया था।

उन्होंने 11 जनवरी को पोस्ट में कहा था, “spicejet के साथ आप सभी को नए साल की खराब शुरुआत की शुभकामनाएं। सत्ताईस दिसंबर से लगभग 14 दिन हो गए हैं जब वाराणसी हवाई अड्डे से spicejet की मेरी उड़ान रात में रद्द कर दी गई थी और कर्मियों द्वारा ब्यौरा लिये जाने के बावजूद अब तक पैसा वापस नहीं मिला है।”

Advertisement
First Published - January 17, 2024 | 7:49 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement