facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

आम आदमी पार्टी ने कहा- केंद्र सरकार किसानों से बातचीत करे और उनकी मांगें पूरी करे

Advertisement

केंद्र ने किसानों के विरोध प्रदर्शन को रोकने के लिए किए कड़े सुरक्षा उपाय, आप ने जताई आपत्ति

Last Updated- February 12, 2024 | 3:15 PM IST
Kisan Andolan- किसान आंदोलन

आम आदमी पार्टी (आप) के दिल्ली संयोजक गोपाल राय ने सोमवार को केंद्र सरकार से प्रदर्शनकारी किसानों के साथ बातचीत करने और उनकी मांगें पूरी करने का आग्रह किया। राय ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाया कि किसानों के 13 फरवरी के प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन को नियंत्रित करने के लिए केंद्र द्वारा उठाए गए सुरक्षा उपाय ‘‘औपनिवेशिक युग से भी अधिक सख्त हैं’’।

कई किसान संगठनों (मुख्यत: उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब से) ने अपनी उपज के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की गारंटी देने वाले कानून की मांग को लेकर 13 फरवरी को मार्च का आह्वान किया है। यह उन शर्तों में से एक है जो उन्होंने 2021 में अपना आंदोलन वापस लेने पर सहमति व्यक्त करते समय निर्धारित की थी।

राय ने कहा, ‘‘किसान सभी को अन्न उपलब्ध कराने का काम करते हैं। 13 फरवरी के उनके विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर केंद्र अत्यधिक कड़े उपाय लेकर आया है जो औपनिवेशिक युग से भी अधिक सख्त हैं।’’ उन्होंने कहा, ”मैं केंद्र से आंदोलनकारी किसानों से बातचीत करने और उनकी समस्याओं का समाधान करने का आग्रह करता हूं।”

आप ने संवाददाता सम्मेलन में सिंघू, गाज़ीपुर और टिकरी बॉर्डर पर कीलों तथा अवरोधकों के साथ-साथ अन्य सुरक्षा उपायों को दिखाने वाला एक कथित वीडियो भी दिखाया। किसानों के ‘दिल्ली चलो मार्च’ से पहले दिल्ली पुलिस ने सिंघू, गाज़ीपुर और टिकरी बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है तथा प्रदर्शनकारियों को ले जाने वाले वाहनों को शहर में प्रवेश करने से रोकने के लिए अवरोधकों के साथ-साथ कील भी लगा दी हैं।

‘दिल्ली चलो मार्च’ का आह्वान लगभग 200 किसान संगठनों ने किया है और मंगलवार को तीन राज्यों से बड़ी संख्या में किसानों के राष्ट्रीय राजधानी पहुंचने की उम्मीद है।

Advertisement
First Published - February 12, 2024 | 3:15 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement