facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

चंडीगढ़ में आप उम्मीदवार बने महापौर, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा चुनाव का नतीजा; विपक्षी दलों ने किया स्वागत

Advertisement

Chandigarh Mayor Election: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 30 जनवरी को चंडीगढ़ महापौर चुनाव में कांग्रेस-आप गठबंधन के खिलाफ जीत हासिल की थी।

Last Updated- February 26, 2024 | 2:48 PM IST
AAP candidate became mayor in Chandigarh, Supreme Court overturned the election result; Opposition parties welcomed चंडीगढ़ में आप उम्मीदवार बने महापौर, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा चुनाव का नतीजा; विपक्षी दलों ने किया स्वागत

उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को चंडीगढ़ महापौर चुनाव के परिणाम को पलटते हुए आम आदमी पार्टी (आप)- कांग्रेस गठबंधन के पराजित उम्मीदवार कुलदीप कुमार को शहर का नया महापौर घोषित किया। न्यायालय ने 30 जनवरी के चुनाव के संचालन में गंभीर खामियां पाए जाने के बाद, निर्वाचन अधिकारी अनिल मसीह, जो भाजपा नेता हैं, के खिलाफ ‘कदाचार’ के लिए मुकदमा चलाने का भी आदेश दिया।

शीर्ष अदालत ने स्पष्ट किया कि वह पूरी चुनावी प्रक्रिया को रद्द नहीं कर रही है और खुद को मतगणना प्रक्रिया में गलत कार्यों से निपटने तक ही सीमित रख रही है, जिसके कारण कुमार के पक्ष में डाले गए आठ मत अमान्य हो गए थे। प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ के अध्यक्षता वाले पीठ ने कहा कि यह स्पष्ट है कि मसीह ने जानबूझकर आठ मतपत्रों को विरूपित करने का प्रयास किया।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 30 जनवरी को चंडीगढ़ महापौर चुनाव में कांग्रेस-आप गठबंधन के खिलाफ जीत हासिल की थी। महापौर पद के लिए भाजपा के मनोज सोनकर ने आप के कुलदीप कुमार को हराया था। सोनकर को अपने प्रतिद्वंद्वी के 12 मतों के मुकाबले 16 मत मिले थे। सोनकर ने रविवार को महापौर पद से इस्तीफा दे दिया था।

कठिन समय’ में लोकतंत्र को बचाया: केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को चंडीगढ़ महापौर चुनाव मामले में फैसले के लिए उच्चतम न्यायालय को धन्यवाद देते हुए कहा कि उसने इस ‘कठिन समय’ में लोकतंत्र को बचाया है। एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने न्यायालय के फैसले को ऐतिहासिक बताया और कहा कि यह विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के लिए बड़ी जीत है।

उन्होंने कहा, ‘इस चुनाव से यह संदेश मिला है कि अगर ‘इंडिया’ गठबंधन के दल एकजुट रहें और रणनीतिक रूप से काम करें, तो वे भाजपा को हरा सकते हैं।’ केजरीवाल ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर वह चंडीगढ़ महापौर चुनाव में 36 में से आठ वोट ‘चुरा’ सकती है, तो वह आगामी आम चुनाव में क्या करेगी, जिसमें 90 करोड़ लोग मतदान करेंगे।

मान ने फैसले को सत्य की जीत बताया

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने चंडीगढ़ महापौर चुनाव पर उच्चतम न्यायालय के फैसले का स्वागत करते हुए मंगलवार को कहा कि ‘अंतत: सत्य की जीत हुई।’

मान ने ‘एक्स’ पर पंजाबी भाषा में पोस्ट किया, ‘अंतत: सत्य की जीत हुई, हम चंडीगढ़ महापौर चुनाव पर उच्चतम न्यायालय के फैसले का स्वागत करते हैं। प्रधान न्यायाधीश ने निर्वाचन अधिकारी द्वारा अमान्य करार दिए गए आठ मतों को वैध बताते हुए आप के कुलदीप कुमार को महापौर घोषित किया।’

न्यायालय ने लोकतंत्र को ‘निरंकुश भाजपा’ के जबड़े से बचाया: कांग्रेस

कांग्रेस ने कहा कि देश की सबसे बड़ी अदालत ने लोकतंत्र को ‘निरंकुश भारतीय जनता पाटी’ के जबड़े से बचाया है। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने चुनाव में धांधली के मुद्दे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और कहा कि निर्वाचन अधिकारी अनिल मसीह तो सिर्फ एक मोहरा थे।

खरगे ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘उच्चतम न्यायालय ने लोकतंत्र को निरंकुश भाजपा के जबड़े से बचाया है। भाजपा चुनावी हेरफेर का सहारा लेती है। चंडीगढ़ महापौर चुनाव में संस्थागत रूप से नुकसान पहुंचाने का प्रयास मोदी-शाह की लोकतंत्र को कुचलने की कुटिल साजिश का एक छोटा सा हिस्सा मात्र है।’

Advertisement
First Published - February 20, 2024 | 11:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement