facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

AAP सांसद संजय सिंह का BJP पर हमला, केजरीवाल की सेहत से ‘खिलवाड़’ करने का लगाया आरोप

आप ने शनिवार को उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना के उस पत्र की आलोचना की, जिसमें कथित तौर पर कहा गया है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ‘‘जानबूझकर’’ खुद को बीमार कर रहे हैं।

Last Updated- July 21, 2024 | 1:19 PM IST
Arvind Kejriwal
Arvind Kejriwal

आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य के साथ ‘‘खिलवाड़’’ करने का रविवार को आरोप लगाया। सिंह ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि केजरीवाल की जांच रिपोर्ट से पता चलता है कि उन्हें कभी भी कुछ भी हो सकता है।

सिंह ने कहा, ‘‘भाजपा केजरीवाल के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। पहले वे कह रहे थे कि वह (केजरीवाल) मिठाई खा रहे हैं और शर्करा का स्तर बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अब उनका (भाजपा) कहना है कि उन्होंने (केजरीवाल) खाना कम कर दिया है। कोई ऐसा क्यों करेगा और अपनी जान जोखिम में क्यों डालेगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘केजरीवाल को जान से मारने की साजिश रची गई है।’’ आम आदमी पार्टी (आप) ने शनिवार को उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना के उस पत्र की आलोचना की, जिसमें कथित तौर पर कहा गया है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ‘‘जानबूझकर’’ खुद को बीमार कर रहे हैं।

पार्टी ने भाजपा पर केजरीवाल की ‘‘हत्या की साजिश’’ रचने का आरोप लगाया। उपराज्यपाल सक्सेना ने आरोप लगाया है कि न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल में बंद मुख्यमंत्री केजरीवाल उन्हें दी जा रही भोजन की चिकित्सकीय खुराक और दवाएं संभवत: जानबूझकर नहीं ले रहे।

उपराज्यपाल ने मुख्य सचिव नरेश कुमार को लिखे पत्र में केजरीवाल के स्वास्थ्य की स्थिति के बारे में जेल अधीक्षक की रिपोर्ट का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री द्वारा ‘‘जानबूझकर कम कैलोरी लिए जाने’’ के कई उदाहरण हैं, जबकि उन्हें घर का बना खाना पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराया जा रहा है।

रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि केजरीवाल ने सात जुलाई को रात्रि भोजन से पहले इंसुलिन लेने से इनकार कर दिया था।

First Published - July 21, 2024 | 1:19 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट