facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

MCD स्थायी समिति के ‘असंवैधानिक, गैरकानूनी’ चुनाव के खिलाफ न्यायालय जाएगी आप: Atishi

Advertisement

आतिशी ने एक संवाददाता सम्मेलन में भाजपा को एमसीडी को भंग कराने और यह देखने के लिए चुनावों में ‘आप’ का मुकाबला करने की चुनौती दी कि लोग नगर निगम में किस पार्टी को चाहते हैं।

Last Updated- September 28, 2024 | 2:37 PM IST
Delhi AAP govt scheme: Political uproar over AAP government's Mahila Samman and Sanjeevani scheme आप सरकार की महिला सम्मान व संजीवनी योजना पर सियासी बवाल
Delhi CM Atishi Marlena

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की स्थायी समिति के ‘‘असंवैधानिक, गैरकानूनी और अलोकतांत्रिक’’ चुनाव के खिलाफ शनिवार को उच्चतम न्यायालय में याचिका दायर करेगी।

भाजपा ने एमसीडी की 18 सदस्यीय स्थायी समिति की एकमात्र रिक्त सीट पर शुक्रवार को निर्विरोध जीत हासिल की क्योंकि सत्तारूढ़ ‘आप’ और कांग्रेस के पार्षदों ने चुनाव का बहिष्कार किया था। आतिशी ने एक संवाददाता सम्मेलन में भाजपा को एमसीडी को भंग कराने और यह देखने के लिए चुनावों में ‘आप’ का मुकाबला करने की चुनौती दी कि लोग नगर निगम में किस पार्टी को चाहते हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि उपराज्यपाल और अधिकारियों की शक्तियों का ‘‘दुरुपयोग’’ करके चुनाव कराया गया। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि नियमों के अनुसार केवल महापौर द्वारा ही एमसीडी के सदन की बैठक की तारीख और स्थान तय किया जा सकता है तथा केवल महापौर द्वारा ही इसकी कार्यवाही की अध्यक्षता की जा सकती है।

Advertisement
First Published - September 28, 2024 | 2:37 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement